चम्बा नगर परिषद चुनाव को लेकर दूसरे चुनाव पूर्वाभ्यास का आयोजन

चम्बा नगर परिषद चुनाव को लेकर दूसरे चुनाव पूर्वाभ्यास का आयोजन


 आज चम्बा नगर परिषद चुनाव के मद्देनजर पुरुष व महिला पीठासीन अधिकारियों, सहायक पीठसीन अधिकारियों व चुनाव अधिकारियों के लिए दूसरे चुनाव पूर्वाभ्यास का आयोजन बचत भवन चम्बा में किया गया ।

इस दौरान प्रोफेसर अविनाश, मास्टर ट्रेनर के रूप में मौजूद रहे । 

उन्होंने सभी उपस्थित अधिकारियों को चुनाव की प्रक्रिया, वोट डलवाना, विभिन्न प्रपत्रों को भरना, चुनाव सामग्री प्राप्त करना, चुनाव सामग्री जमा करवाना, ई वी एम व वी को जोड़ना, ई वी एम को सुचारू रूप से चलाना, मॉक पोल करवाना, चुनावी प्रक्रिया के दौरान आने वाली जटिलताओं का सुगमतापूर्वक निवारण करना ।

प्रोफेसर अविनाश द्वारा अधिकारियों द्वारा पूछे गए उनके प्रश्नों का संभव उत्तर देकर उचित निवारण किया । 

इस दौरान महिला व पुरुष मतदान केंद्रों को संचालन करने के लिए सभी नियुक्त पुरुष, महिला पीठासीन अधिकारियों के इलावा निर्वाचन कार्यालय से अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस दौरान सभी अधिकारियों को वी डी एम एस एप्प के माध्यम से मतदान के दिन विभिन्न जानकारी प्रदान करने का प्रशिक्षण नोडल अधिकारी आशीष कॉमरोय द्वारा दिया गया। 

इसके इलावा इंजीनियर अजय कुमार व उनकी टीम द्वारा ई वी एम पर हैंडस ऑन प्रशिक्षण, सील लगाना, मशीनों को जोड़ना, मॉक पोल करवाना व वोट डलवाने का प्रशिक्षण भी दिया गया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर