केंद्रीय यूनियनों के आह्वान पर चम्बा में भी आंदोलन रत मजदूरों के समर्थन में मांग दिवस मनाया गया

 केंद्रीय यूनियनों के आह्वान पर चम्बा में भी आंदोलन रत मजदूरों के समर्थन में मांग दिवस मनाया गया 


 चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

कार्य क्रम का आयोजन बैरा सयूल प्रोजेक्ट में आंदोलनरत मजदूरों के साथ मनाया, साथ ही केंद्र सरकार के लेबर कोड लागू करने का भी जबरदस्त विरोध किया गया, विरोध में लेबर कोड की प्रतियाँ जलाई गई, सीटू ने स्पष्ट किया है कि सरकार अपने मित्र पूंजीपतियों के फायदे के लिए लेबर कोड लागू कर रही हैं जिस से मजदूरों की खुली लूट का मौका मिलेगा l अभी जो मज़दूर फैक्ट्रियों से बाहर निकल आंदोलन पर उतर आये, उसकी मुख्य कारण शोषण की चरम सीमा हैl सरकार ने जिस तरह से आंदोलन को कुचलने और पुलिस द्वारा दमन की कार्यवाही की गई वो सरकार की तानाशाही मानसिकता को दर्शाता है l परंतु मज़दूर वर्ग इसका मुकाबला करेगा l 

सीटू जिला महासचिव सुदेश ठाकुर, यूनियन सचिव कुशल ठाकुर, उपाध्यक्ष, लोक राम ठाकुर, धर्म चंद, सुरेंद्र, मोती राम, दुनी चंद, राकेश आदि ने आज मजदूरों के विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि लेबर कोड का हर स्तर पर विरोध होगा l उन्होंने कहा कि एन एच पी सी प्रबंधन पहले से लागू कानूनों की उल्लंघना कर रहा है, जिसके चलते बैरा स्यूल परियोजना मे एक कामगार को रिटायरमेंट की 60 वर्ष की आयु से पहले ही मनमाने तरीके करके नौकरी से निकाल दिया, जिसके विरोध मे यूनियन पिछले 22 दिनों से शांतिपूर्ण तरीके से धरने पर बैठी है, परंतु प्रबन्धन ने कोई समाधान नही किया l 

यूनियन सचिव कुशल ठाकुर ने कहा कि संघर्ष की तेज करते हुए कल NHPC कार्यालय का घेराव किया जायेगा l अगर फिर भी दुनी चन्द की नौकरी बहाली नही की जाती तो आने वाले 15 मई को हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है l यूनियन ने एनएचसी प्रबंधन से मांग की है कि प्रबन्धन समय रहते मांग पूरी करे l अन्यथा यूनियन मजबूरन हड़ताल पर जायेगी, जिसकी जिम्मेवारी प्रबन्धन की होगी l


सुदेश ठाकुर

सीटू जिला महासचिव

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर