विकास खंड कल्पा में चुनावी कर्मियों को प्रथम चरण का प्रशिक्षण प्रदान

 विकास खंड कल्पा में चुनावी कर्मियों को प्रथम चरण का प्रशिक्षण प्रदान


पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन-2026 के दृष्टिगत विकास खंड कल्पा के अंतर्गत आने वाली 26 पंचायतों के 140 मतदान केंद्रों में चुनावी ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रथम चरण का चुनावी प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 246 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया, जिनमें 196 पोलिंग ऑफिसर तथा 49 प्रिजाइडिंग ऑफिसर शामिल रहे। प्रशिक्षण के दौरान मतदान प्रक्रिया, मतदान केंद्रों पर पालन किए जाने वाले दिशा-निर्देश, मतदान सामग्री के प्रबंधन तथा निर्वाचन संबंधी आवश्यक प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

खंड विकास अधिकारी एवं रिटर्निंग अधिकारी (ग्राम पंचायत) कल्पा हिमांशी शर्मा ने बताया कि विकास खंड कल्पा में पंचायत सामान्य निर्वाचन-2026 को तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा। प्रथम चरण का मतदान 26 मई, द्वितीय चरण का मतदान 28 मई तथा तृतीय चरण का मतदान 30 मई, 2026 को आयोजित होगा।

उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में ग्राम पंचायत कोठी, पंगी , ख्वांगी, बारंग, सपनी, बुआ, सांगला, छितकुल तथा दूनी पंचायतें शामिल हैं। द्वितीय चरण में ग्राम पंचायत कल्पा, थेन पंगी, युवारिंग, पवारी, किल्बा, शोंग, कामरू, रक्षम तथा ब्रेलंगी पंचायतों में मतदान करवाया जाएगा। वहीं तृतीय चरण में ग्राम पंचायत रोघी, तेलंगी, शुदारंग,पूर्बनी, , मेंबर, चांसू, थेमगारंग तथा बटसेरी पंचायतों में मतदान संपन्न होगा।

उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में 53, द्वितीय चरण में 47 तथा तृतीय चरण में 40 वार्डों में मतदान करवाया जाएगा। विकास खंड कल्पा में कुल 140 वार्ड हैं।

प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतदान प्रक्रिया, मतदान सामग्री के प्रबंधन, मतदाता पहचान पत्र की जांच, मतदाता सहायता तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। 

खंड विकास अधिकारी कल्पा हिमांशी शर्मा ने सभी चुनावी कर्मियों को निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाने तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।                       

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर