घनश्याम ठाकुर के समर्थन से मजबूत हुए रोशन बबलू, मुकाबला दिलचस्प

 घनश्याम ठाकुर के समर्थन से मजबूत हुए रोशन बबलू, मुकाबला दिलचस्प

रिवालसर के पूर्व जिला परिषद सदस्य घनश्याम ठाकुर ने नहीं भरा नामांकन,भाजपा समर्थित रोशन बबलू के पक्ष में आए आगे


लोअर रिवालसर जिला परिषद सीट पर मुकाबला हुआ रोमांचक, कई दिग्गज मैदान में


रिवालसर : अजय सूर्या /

लोअर रिवालसर जिला परिषद सीट पर चुनावी मुकाबला दिन-प्रतिदिन दिलचस्प होता जा रहा है। भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य घनश्याम ठाकुर ने अपना नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया और भाजपा समर्थित उम्मीदवार रोशन बबलू के पक्ष में खुलकर समर्थन दे दिया है। उनके इस फैसले से चुनावी समीकरणों में बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

लोअर रिवालसर जिला परिषद सीट से कांग्रेस की ओर से पवन ठाकुर चुनाव मैदान में हैं, जबकि भाजपा समर्थित पूर्व प्रधान रोशन बबलू उनके सामने मजबूत दावेदार के रूप में खड़े हैं। वहीं लुहाखर पंचायत से संबंधित भूतपूर्व सैनिक कैप्टन टेक सिंह ठाकुर ने भी नामांकन भरकर मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने का प्रयास किया है। इसके अलावा राज गुलेरिया, दुष्यंत और गुरुदेव भी चुनावी मैदान में उतर चुके हैं, जो समीकरण बिगाड़ने की क्षमता रखते हैं।

पूर्व जिला परिषद सदस्य घनश्याम ठाकुर वर्ष 2011 में भारी मतों से जीतकर जिला परिषद सदस्य रहे चुके हैं और क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। मौजूदा समय में घनश्याम ठाकुर पूर्व सैनिक लीग रिवालसर के अध्यक्ष भी हैं, जिसमें लगभग 450 फौजी परिवार शामिल बताए जा रहे हैं। ऐसे में उनका भाजपा समर्थित उम्मीदवार रोशन बबलू के समर्थन में आना चुनाव को और अधिक रोचक बना रहा है।

घनश्याम ठाकुर ने कहा कि उन्होंने इस बार लोअर रिवालसर जिला परिषद सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा की थी, लेकिन पार्टी के सम्मान को सर्वोपरि रखते हुए उन्होंने चुनाव मैदान से हटने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि वह भाजपा समर्थित उम्मीदवार रोशन बबलू के साथ मजबूती से खड़े हैं और इस बार यह सीट भाजपा की झोली में जाएगी।

वही, रिवालसर भाजपा मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र राणा ने पार्टी के सम्मान में घनश्याम ठाकुर के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि उन्होंने भाजपा समर्थित प्रत्याशी रोशन बबलू को अपना समर्थन देकर एकजुटता का प्रमाण दिया है जिससे भाजपा इस सीट को निश्चित जीतेगी। अब यह देखने वाली बात होगी कि जनता इस बार किस उम्मीदवार को अपना जिला परिषद सदस्य के रूप में चुनती है। बरहाल मुकाबला प्रतिदिन रोमांचित होता हुआ नजर आ रहा है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर