"नशे के खिलाफ भाषण और चुनावों में शराब का खेल जनता आखिर कब समझेगी सच्चाई सियासी नेताओं की ?"

 "नशे के खिलाफ भाषण और चुनावों में शराब का खेल जनता आखिर कब समझेगी सच्चाई सियासी नेताओं की ?"


 नूरपुर : विनय महाजन /

 नूरपुर देश की राजनीति में चुनाव आते ही नेताओं के चेहरे और चरित्र दोनों बदलते दिखाई देने लगते हैं। जो लोग पूरे पांच साल मंचों से नशे के खिलाफ बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, युवाओं को जागरूक करने की रैलियां निकालते हैं और समाज को नशामुक्त बनाने का दावा करते हैं, वही चुनावी मौसम में शराब बांटकर वोट लेने की कोशिश करते नजर आते हैं। आजकल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव व नगर निगम नगर परिषद के चुनावो का दौर चला हुआ है l व्यवस्था परिवर्तन की सरकार हिमाचल प्रदेश में प्रदेश को नशा मुक्ति करने के लिए कार्यक्रम चलाए हुए हैं लेकिन इन चुनावों में सरे आम सियासी दलों द्वारा अपनी जीत को निश्चित करने के लिए ऐसे मतदाताओं को रिझाते हुए विशेष तौर पर देखा जा सकता हैl ऐसेअनेको प्रश्न जनता की जुवान पर आजकल चर्चित हैl विडंबना देखिए एक तरफ नशे को समाज की सबसे बड़ी बुराई बताया जाता है और दूसरी तरफ उसी नशे का इस्तेमाल चुनाव जीतने के हथियार के रूप में किया जाता है। चुनावों के दौरान गांवों और शहरों में शराब बांटना अब एक आम बात बन चुकी है। कई जगह तो यह स्थिति ऐसी हो गई है कि मानो बिना शराब बांटे चुनाव ही नहीं जीते जा सकते।सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब नेता खुद युवाओं को नशे की तरफ धकेलेंगे, तब समाज में सुधार कैसे आएगा? चुनावों में शराब बांटना केवल वोट खरीदने की कोशिश नहीं, बल्कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ भी है। लोकतंत्र में जनता सबसे बड़ी ताकत होती है और वोट उसकी सबसे बड़ी शक्ति। यदि मतदाता जागरूक होकर ऐसे दोहरे चरित्र वाले नेताओं को चुनाव में जवाब देना शुरू कर दे, तो राजनीति की तस्वीर बदलते देर नहीं लगेगी।देश औऱ प्रदेश को समाज को नशे से बचाने की जिम्मेदारी केवल सरकारों की नहीं, बल्कि जनता की भी है। जिस दिन मतदाता शराब और लालच की राजनीति को ठुकरा देगा, उसी दिन लोकतंत्र वास्तव में मजबूत होगा। यह जानकारी एक प्रेस नोट में समाजसेवक राजीव पठानिया नूरपुर ने देते हुए बताया कि अव समय आ गया है की जनता को जागरूक होना पड़ेगा इस मामले में गुजराती पर होने वाले पंचायती राज संस्था चुनाव व नगर परिषद व नगर निगम मैं उन्हें प्रत्याशियों को जीत हासिल करवाने के लिए वास्तव में ऐसे प्रत्याशियों का चयन करें जो अपने वार्ड को नशा मुक्त कर सके l

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर