पल्ली -बनाल सभा सचिव को गाड़ी से कुचलने की की गई नापाक कोशिश,
पल्ली -बनाल सभा सचिव को गाड़ी से कुचलने की की गई नापाक कोशिश,
पुलिस में पहुंची रिपोर्ट
फतेहपुर : बलजीत ठाकुर /
उपमंडल फतेहपुर के तहत पड़ती पल्ली -बनाल के सचिव सुशील कुमार को बरोट क्षेत्र में एक शख्स द्वारा गाड़ी से कुचलने की नापाक कोशिश की गई.
जिस पर सचिव ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवा दी है.
इसी मुद्दे पर सचिव सुशील कुमार ने बताया उनकी की सभा से डिफाल्टर चल रहे एक व्यक्ति ने पंचायत चुनाव लड़ने के लिए नॉमिनेशन भरा था.
जिस पर उन्होंने सभा की प्रबंधन टीम के सहयोग से उक्त डिफाल्टर चल रहे व्यक्ति के खिलाफ शिकायत की थी.
जिस पर गुस्सा होकर बीती शाम उक्त व्यक्ति ने उन्हें गाड़ी से कुचलने की कोशिश की थी.
बताया जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस में दर्ज करबा दी है वहीं बुधवार सभा की प्रबंधन टीम ने उक्त डिफाल्टर व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दी हैं.
उन्होने कहा सभा की पूंजी को जो भी व्यक्ति दबा कर रखेगा उसके खिलाफ कार्रवाही की जाएगी.
कहा सभा के पास जो भी पूंजी है वह सब लोगों की अमानत है.
इसलिए उसकी रक्षा करना सभा का प्रथम कर्तव्य रहता है.
उन्होने पुलिस प्रशासन से अपील की है कि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कारवाही की जाए.
ताकि आने बाले समय में शिकायतकर्ता को डराने -धमकाने की किसी द्वारा कोशिश न की जा सके.

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें