अवैध खनन के खिलाफ पिछले 24 घंटों में नूरपुर पुलिस की कार्रवाई
अवैध खनन के खिलाफ पिछले 24 घंटों में नूरपुर पुलिस की कार्रवाई
नूरपुर : विनय महाजन /
जिला पुलिस नूरपुर द्वारा अवैध खनन की रोकथाम हेतु पिछले 24 घंटों के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत माइनिंग एक्ट के नियमों का उल्लंघन करने पर कुल 09 वाहनों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की गई है।जिला पुलिस नूरपुर के क्षेत्र थाना डमटाल मे पुलिस टीम द्वारा 03 मल्टी एक्सल ट्रक और 01 ट्रैक्टर के विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाई गई है।थाना नूरपुरमे चेकिंग के दौरान नियमों की अवहेलना करने पर 04 ट्रैक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।थाना रेहन पुलिस टीम द्वारा 01 ट्रैक्टर के विरुद्ध माइनिंग एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।पकड़े गए सभी मल्टी एक्सल ट्रकों को पुलिस द्वारा जब्त कर आगामी कानूनी कार्रवाई हेतु माननीय अदालत भेज दिया गया है। अन्य वाहनों के विरुद्ध भी नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है।जिला नूरपुर पुलिस अवैध खनन को रोकने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है और यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा। जनता से अनुरोध है कि वे अवैध खनन से जुड़ी किसी भी सूचना को तुरंत पुलिस के साथ साझा करें।यह जानकारी जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय से एक प्रेस नोट में दी गई हैl

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें