विकास के दम पर भाजपा मांगेगी वोट : डॉ. राजीव भारद्वाज

 विकास के दम पर भाजपा मांगेगी वोट : डॉ. राजीव भारद्वाज


नूरपुर : विनय महाजन /

 नूरपुर कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉक्टर राजीव भारद्वाज ने आज शाम नूरपुर प्रेस क्लब में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा नगर परिषद चुनाव में विकास के मुद्दे पर जनता के बीच जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश स्तर पर भाजपा सरकारों द्वारा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों का लाभ सीधे जनता तक पहुंचा है और इसी आधार पर पार्टी एक बार फिर नगर परिषद में अपना परचम लहराएगी। डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा अभी तक जितने भी सांसद कांगड़ा चंबा लोकसभा सीट से निर्वाचित हुए हैं उनमें नूरपुर एक ऐसी नगर परिषद है जहां उन्हें प्रधानमंत्री के नाम पर सबसे अधिक वोटो की लीड मिली है l इसलिए नगर परिषद के चुनाव में भी हम उसी प्रकार के लिए मतदाताओं के बीच जाकर हासिल करेंगेl उन्होंने कहा कि नूरपुर नगर परिषद में व्यापार मंडल और सीनियर सिटीजन तथा लोगों के आह्वान पर उन्होंने सड़क का सौंदर्यकरण किया और और शहर के नियाजपुर से लेकर चौधरी दा खूह सड़क के सौंदर्यकरण के लिए टेंडर लग चुके हैं जिसका काम नगर परिषद के चुनाव के बाद आरंभ हो जाएगाl उन्होंने कांगड़ा रेल वैली में चलने वाली सभी रेल यात्री ट्रेनों के आरम्भ करने के लिए चुनाव आचार संहिता के खत्म होने के बाद का आश्वसन पत्रकारों को दिया हैl उन्होंने इस बात का दुख भी बताया कि अभी हाल में सांसद और विधायक द्वारा नूरपुर नगर परिषद के वार्ड 3 में एक सड़क के उद्घाटन पटिक्का व्यवस्था परिवर्तन की सरकार में टूटने का एतराज बताया उन्होंने कहा कि इस मामले में नूरपुर थाने में एफ आई आर भी दर्ज की गई व्यवस्था परिवर्तन की सरकार आज तक उन शरारती तत्वों को गिरफ्तार नहीं कर सकी जो दुख का विषय है l पुलिस प्रशासन इस पर गौर नहीं करता तो भाजपा इस पर अपनी अगली कार्यवाही करेगीl इस अवसर पर भाजपा समर्थित 9 नगर पार्षद प्रत्याशी मौजूद थे l

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर