ज्वाली क्षेत्र में नामांकन के अंतिम दिन उमड़ी भीड़, पंचायत चुनावों ने पकड़ा जोर
ज्वाली क्षेत्र में नामांकन के अंतिम दिन उमड़ी भीड़, पंचायत चुनावों ने पकड़ा जोर
ज्वाली : राजेश कतनौरिया /
ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पंचायती चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन विभिन्न पंचायतों में उम्मीदवारों की भारी भीड़ देखने को मिली।
प्रधान, उपप्रधान तथा वार्ड सदस्य पदों के लिए बड़ी संख्या में प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए, जिससे चुनावी माहौल पूरी तरह गरमा गया है।
ग्राम पंचायत भरमाड़ में प्रधान पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने नामांकन भरा, जबकि उपप्रधान पद के लिए पांच उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतर गए हैं। इसके अलावा पंचायत के नौ वार्डों से 20 उम्मीदवारों ने सदस्य पद हेतु नामांकन किया है।
वहीं ग्राम पंचायत मैरा में प्रधान पद के लिए पांच उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी पेश की है। उपप्रधान पद के लिए चार उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि नौ वार्डों से 19 उम्मीदवार सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ेंगे। पंचायत के वार्ड नंबर 1 से रंजना देवी तथा वार्ड नंबर 6 से सुनीता देवी निर्विरोध चुनी गई हैं, जिससे उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है।
इसी प्रकार ग्राम पंचायत सिद्धपुर-घाड़ में प्रधान पद के लिए सबसे अधिक 10 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। उपप्रधान पद के लिए सात उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, जबकि नौ वार्डों से 22 उम्मीदवार सदस्य पद के लिए अपनी किस्मत आजमाएंगे। पंचायत के वार्ड नंबर 4 से अंजु देवी तथा वार्ड नंबर 5 से संतोष कुमारी निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुई हैं।
नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब पंचायतों में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं और प्रत्याशी जनसंपर्क अभियान में जुट गए हैं। ज्वाली से राजेश कतनौरिया कि रिपोर्ट !


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें