आम जनता को मिले एलपीजी सिलेंडर की सुलभ सुविधा: सुरेंद्र कुमार
आम जनता को मिले एलपीजी सिलेंडर की सुलभ सुविधा: सुरेंद्र कुमार
मंडी : अजय सूर्या /
सीसीआईडी ट्रस्ट हिमाचल प्रदेश के आरटीआई राष्ट्रीय सक्रिय अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने सरकार और संबंधित विभागों से आम जनता के हित में एलपीजी गैस सिलेंडर की सुचारू उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि रसोई गैस आज हर परिवार की बुनियादी आवश्यकता बन चुकी है, इसलिए इसकी आपूर्ति में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आनी चाहिए।
उन्होंने मांग की कि प्रदेश के सभी उपभोक्ताओं को समय पर एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध करवाए जाएं ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। साथ ही नए गैस कनेक्शन की प्रक्रिया को भी तुरंत प्रभाव से सुचारू रूप से शुरू किया जाए, जिससे नए परिवार इस सुविधा का लाभ उठा सकें।
सुरेंद्र कुमार ने विशेष रूप से ग्रामीण और पहाड़ी क्षेत्रों में गैस वितरण व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उनका कहना है कि दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अक्सर गैस सिलेंडर प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, जिसे सरकार को प्राथमिकता के आधार पर हल करना चाहिए।
उन्होंने सरकार से अपील करते हुए कहा कि एलपीजी आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत बनाया जाए और आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें