नगर निकाय चुनाव मतदान कर्मियों व मतगणना स्टाफ की दूसरी रिहर्सल आयोजित,सभी 9 वार्डों के मतदान केंद्र घोषित

 नगर निकाय चुनाव मतदान कर्मियों व मतगणना स्टाफ की दूसरी रिहर्सल आयोजित,सभी 9 वार्डों के मतदान केंद्र घोषित


नूरपुर : विनय महाजन /

नगर निकाय चुनाव की तैयारियों के तहत आज स्थानीय नगर परिषद हॉल में मतदान कर्मियों एवं मतगणना स्टाफ के लिए दूसरी चुनावी रिहर्सल आयोजित की गई। रिहर्सल में नगर परिषद के विभिन्न वार्डों में नियुक्त पीठासीन अधिकारियों, मतदान अधिकारियों तथा मतगणना कार्य में तैनात कर्मचारियों ने भाग लिया।इस दौरान मतदान दलों को ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की कार्यप्रणाली का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मतदान प्रक्रिया के विभिन्न चरणों का अभ्यास किया, जिसमें मॉक पोल, मशीनों को सील करना, मतदान समाप्ति के बाद की औपचारिकताएं तथा मतदान सामग्री के सुरक्षित रखरखाव संबंधी जानकारी शामिल रही। वहीं मतगणना स्टाफ को मतगणना प्रक्रिया, रिकॉर्ड संधारण एवं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करने संबंधी जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर संजीव शर्मा ने उपस्थित कर्मचारियों की शंकाओं का समाधान भी किया तथा चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न करवाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम अरुण शर्मा ने बताया कि नगर परिषद के सभी 9 वार्डों के लिए मतदान केंद्र निर्धारित कर दिए गए हैं। वार्ड-1 के लिए डीएफओ कार्यालय खुशीनगर, वार्ड-2 के लिए जंज घर वार्ड-2, वार्ड-3 के लिए अधिशाषी अभियंता विद्युत मंडल कार्यालय नूरपुर, वार्ड-4 के लिए राजकीय प्राथमिक स्कूल रामपुरी, वार्ड-5 के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल (छात्र) नूरपुर, वार्ड-6 के लिए बीटीसी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नूरपुर, वार्ड-7 के लिए अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग न्याजपुर, वार्ड-8 के लिए राजकीय आर्य डिग्री कॉलेज नूरपुर तथा वार्ड-9 के लिए सैनिक रेस्ट हाउस न्याजपुर को मतदान केंद्र बनाया गया है।उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को सफल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के लिए प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर