जयसिंहपुर महाविद्यालय के 20 एनसीसी कैडेट्स 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के लिए धर्मशाला रवाना

जयसिंहपुर महाविद्यालय के 20 एनसीसी कैडेट्स 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के लिए धर्मशाला रवाना


कंवर दुर्गा चन्द राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर में आज दिनांक 12 मई 2026 को राष्ट्रीय कैडेट कोर के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर से संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण / कंबाइंड एनुअल ट्रेनिंग कैंप (सीएटीसी) हेतु एनसीसी के 20 कैडेट्स को 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के लिए एनसीसी के संयोजक प्रो. रविंद्र कुमार के नेतृत्व में धर्मशाला के लिए रवाना किया गया।  


महाविद्यालय के प्राचार्य ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि एनसीसी प्रशिक्षण विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता एवं आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने सभी कैडेट्स को शिविर में अनुशासन एवं समर्पण के साथ भाग लेने तथा महाविद्यालय का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।


एनसीसी अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 10 दिवसीय इस प्रशिक्षण शिविर में कैडेट्स को ड्रिल, शारीरिक प्रशिक्षण, हथियार संचालन, आपदा प्रबंधन, सांस्कृतिक गतिविधियों एवं सामाजिक सेवा से संबंधित विभिन्न प्रशिक्षण दिए जाएंगे। शिविर का मुख्य उद्देश्य युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना एवं देशभक्ति की भावना को मजबूत करना है।


इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने कैडेट्स को शुभकामनाएं देते हुए सफल प्रशिक्षण शिविर की कामना की।


प्राचार्य

प्रो. अरुण चंद्र 

कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय, जयसिंहपुर, कांगड़ा (हि.प्र.)

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर