बारी वार्ड में उमड़ा जनसैलाब, भाजपा समर्थित प्रत्याशी अनुपमा कुमारी की ऐतिहासिक जीत तय : विपिन सिंह परमार

 बारी वार्ड में उमड़ा जनसैलाब, भाजपा समर्थित प्रत्याशी अनुपमा कुमारी की ऐतिहासिक जीत तय : विपिन सिंह परमार


पालमपुर।

सुलह विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बारी वार्ड संख्या 25 से भाजपा समर्थित ज़िला परिषद प्रत्याशी श्रीमती अनुपमा कुमारी के नामांकन कार्यक्रम में आज भारी जनसैलाब उमड़ा। इस अवसर पर सुलह विधानसभा क्षेत्र से विधायक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता विपिन सिंह परमार ने विशेष रूप से उपस्थित होकर प्रत्याशी को शुभकामनाएं दीं तथा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जोश का संचार किया।

नामांकन कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में भाजपा समर्थकों का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। भाजपा के झंडों, नारों और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ ने यह स्पष्ट संकेत दे दिया कि सुलह विधानसभा क्षेत्र में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में मजबूत जनसमर्थन खड़ा हो चुका है। प्रगति मैदान से लेकर नामांकन स्थल तक कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर दिखाई दिया तथा “अबकी बार भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की प्रचंड जीत” के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।

इस अवसर पर विधायक विपिन सिंह परमार ने कहा कि सुलह की जनता विकास, पारदर्शिता और जनसेवा की राजनीति के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा गांव, गरीब, किसान, महिला और युवा वर्ग के हितों को प्राथमिकता दी है, जबकि कांग्रेस केवल झूठी घोषणाओं और भ्रम फैलाने की राजनीति करती रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि सुलह के चारों ज़िला परिषद वार्डों में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ऐतिहासिक विजय दर्ज करेंगे और पंचायत स्तर पर विकास की नई इबारत लिखेंगे।

उन्होंने कहा कि बारी वार्ड से प्रत्याशी श्रीमती अनुपमा कुमारी को मिल रहा अपार जनसमर्थन यह दर्शाता है कि जनता भाजपा की नीतियों और संगठन की कार्यशैली पर पूरा विश्वास रखती है। विपिन सिंह परमार ने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने और संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि गांव-गांव तक विकास पहुंचाना और आम जनता की समस्याओं का समाधान करना है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले चुनावों में कांग्रेस का पूरी तरह सफाया होगा और सुलह क्षेत्र में भाजपा समर्थित प्रत्याशी रिकॉर्ड मतों से विजय प्राप्त करेंगे।

नामांकन कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता तथा भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर