नगर परिषद चुनाव में समाज सेवा और जनहित के मुद्दों को लेकर मैदान में उतरे डॉ. शशिकांत द्विवेदी

 नगर परिषद चुनाव में समाज सेवा और जनहित के मुद्दों को लेकर मैदान में उतरे डॉ. शशिकांत द्विवेदी


नूरपुर : विनय महाजन /

नूरपुर नगर परिषद के वार्ड नंबर 8 के प्रत्याशी डॉ शशिकांत द्विवेदी ने जनसंपर्क अभियान तेज करते हुए लोगों से समर्थन की अपील की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वे पिछले कई वर्षों से समाज सेवा और स्वास्थ्य संबंधी कार्यों से जुड़े हुए हैं तथा जनता की सेवा को ही अपना मुख्य उद्देश्य मानते हैं।डॉ. द्विवेदी ने कहा कि उन्हें वार्ड के लोगों, समाज के वरिष्ठ नागरिकों और विभिन्न संगठनों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। उन्होंने बताया कि वे कई सामाजिक संस्थाओं और गैर-सरकारी संगठनों के माध्यम से स्वास्थ्य और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रम चलाते रहे हैं।उन्होंने वार्ड की जनसंख्या और सामाजिक संरचना की जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में ओबीसी वर्ग की आबादी अधिक है, जबकि ब्राह्मण समाज सहित अन्य वर्गों के लोग भी बड़ी संख्या में रहते हैं।डॉ. शशिकांत द्विवेदी ने अपने बारे में जानकारी देते हुए कहा कि उनका मूल संबंध मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर से है। वहां से शिक्षा प्राप्त करने के बाद उनकी नियुक्ति हिमाचल प्रदेश में हुई। पिछले लगभग 40 वर्षों से वे हिमाचल प्रदेश में रह रहे हैं और नूरपुर में अपने परिवार सहित स्थायी रूप से बसे हुए हैं।उन्होंने कहा कि वे मेडिकल क्षेत्र से जुड़े हैं और दिन-रात लोगों की सेवा में तत्पर रहते हैं। यदि जनता उन्हें मौका देती है तो वे वार्ड के विकास, स्वास्थ्य सुविधाओं और जनसमस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उधर क्षेत्र ब मे लोगों को कहना है कि बोर्ड 8 में डॉ शशिकांत द्विवेदी कांग्रेस व भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की हार जीत के फैसले मे रिमोट कंट्रोल की भूमिका निभा सकते हैं उनका वोट किस प्रत्याशी को हार और किसी को जीत देगा यह तो चुनाव परिणाम के बाद पता चलेगाl

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर