महात्मा गांधी और डॉ. अंबेडकर को साक्षी मानकर भरा नामांकन : चमन राही

 महात्मा गांधी और डॉ. अंबेडकर को साक्षी मानकर भरा नामांकन : चमन राही

खिलड़ा-21 जिला परिषद सीट से चुनाव मैदान में उतरे, बोले- अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएंगे केंद्र सरकार की योजनाएं


सुंदरनगर

खिलड़ा-21 जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य, ब्लॉक समिति सदस्य व पंचायत प्रधान गांव नायली धारंडा, मैरामसीत सुंदरनगर मंडी चमन राही ने सोमवार को नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद प्रेस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. बी.आर. अंबेडकर को आदर्श मानते हुए वह समाज और आधुनिक भारत के निर्माण के लिए आगे बढ़ रहे हैं। चमन राही ने कहा कि महात्मा गांधी और डॉ. बी.आर. अंबेडकर राष्ट्र की धरोहर हैं। उनके विचारों से प्रेरणा लेकर वह समाज सेवा का संकल्प लेते हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री आयरन लेडी इंदिरा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के आदर्शों पर चलते हुए जनसेवा को आगे बढ़ाएंगे।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़ी विभिन्न योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। इसके लिए शासन और प्रशासन पर प्रभावी दबाव बनाकर योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

सुंदरनगर उपमंडल को पहली बार मिल सकता है अध्यक्ष पद


गौरतलब है कि बल्ह और सुंदरनगर उपमंडल में चमन राही एकमात्र ऐसे जिला परिषद उम्मीदवार हैं, जो आरक्षित वर्ग से संबंध रखते हैं। ऐसे में क्षेत्र के लोगों को जिला परिषद अध्यक्ष पद मिलने की संभावना भी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों की मांग पर ही चमन राही चुनाव मैदान में उतरे हैं।

बताया जा रहा है कि सुंदरनगर सब डिवीजन को आज तक जिला परिषद अध्यक्ष पद की सीट नहीं मिली है। ऐसे में इस बार सुंदरनगर क्षेत्र के लोगों के लिए बेहतर अवसर माना जा रहा है। चमन राही क्षेत्र का चर्चित चेहरा हैं और पूरे जिला मंडी में उनकी पहचान है।


क्षेत्र के समग्र विकास के लिए मांगा समर्थन


आगामी जिला परिषद चुनावों के मद्देनज़र खिलड़ा-21 निर्वाचन क्षेत्र, विकास खंड सुंदरनगर, जिला मंडी (हि.प्र.) में जनसमर्थन जुटाने और क्षेत्र के समग्र विकास के संकल्प के साथ चमन राही ने लोगों से सहयोग और आशीर्वाद मांगा है।

उन्होंने कहा कि जिला परिषद खिलड़ा-21 निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली दुमट बैहली, कपाही, मलोह, रोहांडा, चौकी, भनवाड, कलौहड़, बीणा, खिलड़ा, पौड़ाकोठी, रोगल और अरठी पंचायतों के अंतर्गत गांव डोडर, पडसल, थला, डोडवा, देरडू, सरीयून, बगैण, नालनी, भदरोलू, केरन, छजवाड़, पटयोड़ा, धारंडा, डडोल, नायली, रड़ा, बसी, मंगलाह, चंद्रसाई, मैहली, ठिहकर, सिंधु, मनाणु और कमांद गांवों के सभी मतदाताओं से क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य के लिए समर्थन देने की अपील की गई है।

पूर्व में कई जनहित कार्य करने का दावा


चमन राही ने कहा कि जनता के स्नेह और विश्वास से वह पूर्व में जिला परिषद सदस्य, ब्लॉक समिति सदस्य और पंचायत प्रधान के रूप में अनेक जनहित कार्य कर चुके हैं, जिससे हजारों लोग लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने और विकास को नई गति देने के लिए वह अपने अनुभव का उपयोग करेंगे।

उन्होंने कहा कि पूर्व में भी क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए लगातार प्रयास किए गए थे और निर्वाचन क्षेत्र की पहचान को मजबूत बनाया गया। इसके बावजूद आज भी कई ज्वलंत समस्याएं मौजूद हैं, जिनके समाधान के लिए मजबूत प्रतिनिधित्व जरूरी है।


केंद्र और प्रदेश सरकार के समक्ष उठाएंगे क्षेत्र की समस्याएं


चमन राही ने कहा कि भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों के साथ समन्वय स्थापित कर जिला मंडी प्रशासन और प्रदेश सरकार के समक्ष क्षेत्र की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा, ताकि विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।


जिला परिषद के प्रमुख कृत्य भी बताए

उन्होंने जिला परिषद के अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी देते हुए कहा कि जिला परिषद पंचायत समितियों और ग्राम पंचायतों का नियंत्रण, समन्वय और मार्गदर्शन करती है। पंचायत समितियों की योजनाओं का समन्वय और समेकन किया जाता है। विशेष प्रयोजनों के लिए पंचायत समितियों से प्राप्त अनुदान मांगों को केंद्र और राज्य सरकार तक पहुंचाया जाता है।

इसके अलावा दो या अधिक पंचायत समितियों की साझा योजनाओं और परियोजनाओं के निष्पादन को सुनिश्चित करना, सामाजिक वानिकी, परिवार कल्याण, महिला, युवा एवं शिशु कल्याण तथा खेलकूद से जुड़े विषयों पर राज्य सरकार को परामर्श देना भी जिला परिषद की जिम्मेदारी है। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा प्रदत्त शक्तियों और विकास कार्यों हेतु प्राप्त अनुदानों के वितरण तथा उनके कार्यान्वयन की निगरानी भी जिला परिषद करती है।

अंत में चमन राही ने कहा कि क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य के लिए जनता का एक-एक मत विकास की मजबूत नींव साबित होगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर