पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रिवालसर का दसवीं का परीक्षा परिणाम शानदार
पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रिवालसर का दसवीं का परीक्षा परिणाम शानदार
रिवालसर : अजय सूर्या /
पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रिवालसर का कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम इस वर्ष बेहद उत्कृष्ट रहा। विद्यालय की छात्रा भूमिका पुत्री श्री मनोज कुमार ठाकुर ने 700 में से 682 अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
वहीं कार्तिक शर्मा ने 642 अंक लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि पवन कुमार ने 612 अंक अर्जित कर तीसरा स्थान हासिल किया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेश कुमार ने सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों तथा अध्यापकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि मेहनत और अनुशासन से ही सफलता प्राप्त होती है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें