लोअर रिवालसर जिला परिषद चुनाव में कैप्टन टेक सिंह की एंट्री से बढ़ी सियासी हलचल

 लोअर रिवालसर जिला परिषद चुनाव में कैप्टन टेक सिंह की एंट्री से बढ़ी सियासी हलचल

भारी समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल कर भरी चुनावी हुंकार, नशे के खिलाफ लड़ाई को बनाया प्रमुख मुद्दा


रिवालसर : अजय सूर्या /

बल्ह विधानसभा क्षेत्र की लोअर रिवालसर जिला परिषद सीट पर चुनावी मुकाबला दिन-प्रतिदिन दिलचस्प होता जा रहा है। इसी बीच लुहाखर पंचायत से संबंध रखने वाले भूतपूर्व सैनिक कैप्टन टेक सिंह ठाकुर ने नामांकन के अंतिम दिन भारी महिला व पुरूष समर्थकों के साथ एसडीएम कार्यालय बल्ह पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके चुनावी मैदान में उतरते ही क्षेत्र की राजनीति में नई हलचल तेज हो गई है और अब यह सीट और अधिक रोमांचक बनती नजर आ रही है।

नामांकन के उपरांत कैप्टन टेक सिंह ठाकुर ने कहा कि उन्होंने पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ देश की सेवा की है तथा अब समाज सेवा के उद्देश्य से राजनीति में कदम रखा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बढ़ता नशा युवाओं को खोखला कर रहा है, जो आज की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशे के खिलाफ जनजागरण और सख्त अभियान चलाना उनकी प्राथमिकता होगी।

उन्होंने कहा कि बिजली, पानी, सड़क, रोजगार और युवाओं के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने जैसे मुद्दों को लेकर वह जनता के बीच जा रहे हैं। उनका दावा है कि लोगों से उन्हें लगातार सकारात्मक समर्थन मिल रहा है और जनता उनके विजन को पसंद कर रही है।

वहीं दूसरी ओर लोअर रिवालसर जिला परिषद सीट पर पहले से ही कई दिग्गज चुनावी मैदान में मौजूद हैं। कांग्रेस समर्थित पवन ठाकुर, भाजपा समर्थित पूर्व प्रधान रोशन बबलू, दुष्यंत कुमार, राज गुलेरिया और गुरुदेव जैसे नाम चुनावी रण में ताल ठोक चुके हैं। ऐसे में मुकाबला काफी कांटे का माना जा रहा है।

उधर पूर्व जिला परिषद सदस्य घनश्याम ठाकुर ने स्वयं नामांकन न भरते हुए भाजपा समर्थित उम्मीदवार रोशन बबलू को खुला समर्थन दे दिया है। अब नाम वापसी के दिन यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन-कौन उम्मीदवार मैदान में डटे रहते हैं और कौन अपना नाम वापस लेते हैं। फिलहाल भूतपूर्व सैनिक कैप्टन टेक सिंह ठाकुर की एंट्री ने लोअर रिवालसर जिला परिषद चुनाव को और अधिक चर्चित बना दिया है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर