जोगिंदर नगर में तीन जिला परिषद वार्ड में तीसरे दिन दाखिल हुए 10 नामांकन पत्र

 जोगिंदर नगर में तीन जिला परिषद वार्ड में तीसरे दिन दाखिल हुए 10 नामांकन पत्र



 जोगिंदर नगर

  पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव प्रक्रिया के नामांकन के तीसरे दिन आज जोगिंदर नगर में तीन जिला परिषद वार्ड सदस्यों के चुनाव के लिए कुल 10 लोगों ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। जिनमें भड़याड़ा से छः नामांकन, लांगणा से तीन तथा नेर घरवासड़ा जिला परिषद वार्ड से एक ने अपना नामांकन दाखिल किया। इस प्रकार जोगिंदर नगर जिला परिषद वार्ड सदस्यों के लिए कुल 20 नामांकन प्राप्त हुए हैं। 


इस बात की पुष्टि करते हुए सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम जोगिंदर नगर मनीश चौधरी ने बताया कि नामांकन के अंतिम दिन उनके कार्यालय में जिला परिषद के तीन वार्ड सदस्यों के लिए कुल 10 लोगों ने अपने - अपने नामांकन दाखिल किए हैं। जिनमें भड़याड़ा से छः नामांकन, लांगणा से तीन तथा नेर घरवासड़ा जिला परिषद वार्ड से एक ने अपना नामांकन दाखिल किया। इस प्रकार अबतक कुल 20 लोगों ने अपने - अपने नामांकन दाखिल किए हैं। जिनमें भड़याड़ा वार्ड से 10, लांगणा वार्ड से 6 तथा नेर घरवासड़ा जिला परिषद वार्ड से कुल 4 नामांकन प्राप्त हुए हैं।

उन्होंने बताया कि 12 मई को दाखिल नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि 15 मई को सायं तीन बजे से पहले इच्छुक अभ्यर्थी अपना नाम वापिस लें सकेंगे तथा इसी दिन चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह का आबंटन कर दिया जाएगा। 


 भड़याड़ा, लांगणा व नेर घरवासड़ा जिला परिषद वार्ड से इन्होने दाखिल किए नामांकन


जोगिंदर नगर में आज जिला परिषद वार्ड भड़याड़ा से विजय कुमार, विशाल सिंह, कश्मीर सिंह, केहर सिंह, राकेश कुमार, कुशाल भारद्वाज तथा नेर घरवासड़ा से हिमा देवी ने नामांकन दाखिल किया जबकि लांगणा वार्ड से प्रियंका सकलानी, मीना देवी,नीशा राणा ने अपना नामांकन भरा है।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर