यूनिटी पब्लिक स्कूल रिवालसर का दसवीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत

 यूनिटी पब्लिक स्कूल रिवालसर का दसवीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत


रिवालसर : अजय सूर्या /

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित मार्च 2026 की दसवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा में यूनिटी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।


विद्यालय के सभी 43 विद्यार्थी परीक्षा में सफल घोषित हुए।

विद्यालय की छात्रा साक्षी पुत्री चरण सिंह ने 700 में से 688 अंक (98.28 प्रतिशत) प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। साक्षी ने प्रदेशभर में 12वीं रैंक प्राप्त कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया।


वह मात्र दो अंकों से प्रदेश के टॉप-10 में स्थान बनाने से चूक गई।

वहीं परीक्षा वर्मा पुत्री चमन लाल तथा शानवी पुत्री सुरेन्द्र कुमार ने 700 में से 687 अंक (98.14 प्रतिशत) प्राप्त कर संयुक्त रूप से विद्यालय में द्वितीय स्थान हासिल किया।


दोनों छात्राओं ने प्रदेश में 13वीं रैंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। दीपिका शर्मा पुत्री मनोज कुमार ने 700 में से 679 अंक (97 प्रतिशत) प्राप्त कर विद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय के 15 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 16 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक तथा 7 विद्यार्थियों ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए।

विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्य डी. डी. शर्मा ने इस उत्कृष्ट परिणाम पर विद्यार्थियों, अभिभावकों और अध्यापकगण को बधाई देते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर