राजकीय आर्य महाविद्यालय, नूरपुर के बी.वॉक हॉस्पिटैलिटी एवं पर्यटन विभाग के विद्यार्थियों का 100 प्रतिशत प्लेसमेंट
राजकीय आर्य महाविद्यालय, नूरपुर के बी.वॉक हॉस्पिटैलिटी एवं पर्यटन विभाग के विद्यार्थियों का 100 प्रतिशत प्लेसमेंट
नूरपुर : विनय महाजन /
राजकीय आर्य महाविद्यालय, नूरपुर के बी.वॉक हॉस्पिटैलिटी एवं पर्यटन विभाग ने एक बार फिर उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करते हुए सफलता की नई मिसाल कायम की है। विभाग के विद्यार्थियों का चयन देश एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित 5 सितारा होटल श्रृंखलाओं प्राइवेट लिमिटेड के प्रशिक्षण सहयोग से संपन्न हुई जिसमें विभाग के सभी 17 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त कर महाविद्यालय एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया।सफल विद्यार्थियों में दीवान्शु चौधरी, अभिषेक सिंह, आदित्य राणा, अमित कुमार, अनीकेत कुमार, अर्जुन सिंह, आदित्य, सागर सिंह, राहुल सिंह, अभिषेक, रंजीत कुमार, रविंदर कुमार, रितिक कलोत्रा, विश्व कुमार, शेखर सिंह, साहिल कुमार तथा नितिन कुमार शामिल हैं।महाविद्यालय के नोडल अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यार्थियों ने सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें यह उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ठाकुर ने इस उपलब्धि को संस्थान के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए कहा कि बी.वॉक हॉस्पिटैलिटी एवं पर्यटन पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुखी शिक्षा प्रदान कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर कर रहा है।इस अवसर पर हॉस्पिटैलिटी एवं पर्यटन विभाग के सभी प्राध्यापक एवं प्रशिक्षक उपस्थित रहे तथा उन्होंने चयनित विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें