नशे के खिलाफ नूरपुर पुलिस की कड़ी कार्रवाई, चिट्टे के साथ महिला गिरफ्तार
नशे के खिलाफ नूरपुर पुलिस की कड़ी कार्रवाई, चिट्टे के साथ महिला गिरफ्तार
नूरपुर : विनय महाजन /
जिला पुलिस नूरपुर ने नशे के खिलाफ अपनी कड़ी कार्रवाई जारी रखते हुए एक सफलता हासिल की है। नूरपुर पुलिस की सीआईए टीम ने छापेमारी के दौरान एक महिला को चिट्टे के साथ पकड़ने मे सफलता प्राप्त की है l यह जानकारी एक प्रेस नोट में जिला पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा नूरपुर के कार्यालय से दी गई है जिसमें बताया गया कि जिला पुलिस नूरपुर की सीआईए टीम इस मौके पर आज गश्त पर थी l इस दौरान गुप्त सूचना मिली कि एक महिला अपने घर से नशा बेचने का अवैध काम कर रही है। पुलिस ने बिना समय गंवाए गवाहों को साथ लिया और बताए गए घर पर छापा मारा।पुलिस ने ग्राम व डाकघर छन्नी, तहसील इंदौरा, जिला कांगड़ा की रहने वाली परमजीत उर्फ चीखो (पत्नी रेशम सिंह, उम्र 41 वर्ष) के घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान महिला के पास से 12.46 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ
आरोपी महिला परमजीतउर्फ़ चीखो पत्नी रेशम सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है और थाना डमटालमें एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस मामले की पूरी जांच कर रही है।जिला नूरपुर पुलिस नशे को खत्म करने के लिए कड़ी कार्रवाई कर रही है। अगर किसी व्यक्ति को कहीं भी नशे की जानकारी मिले तो तुरंत 112 पर सूचित करें।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें