अनाथ भाइयों की मदद को आगे आए समाजसेवी भास्कर ठाकुर, घर निर्माण के लिए देंगे रेत-बजरी

 अनाथ भाइयों की मदद को आगे आए समाजसेवी भास्कर ठाकुर, घर निर्माण के लिए देंगे रेत-बजरी


रिवालसर : अजय सूर्या /

कोटली क्षेत्र के दो अनाथ भाइयों बीरी सिंह और घनश्याम की मदद के लिए अब समाज के लोग आगे आने लगे हैं। आर्थिक तंगी से जूझ रहे दोनों भाई वर्तमान में आश्रम में रह रहे हैं और अपने जीवन यापन के लिए संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे में समाजसेवी भास्कर ठाकुर ने मानवता का परिचय देते हुए उनकी सहायता का जिम्मा उठाया है।

भास्कर ठाकुर बच्चों के घर पहुंचे और उनकी परिस्थितियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने दोनों भाइयों की जरूरतों के बारे में जानकारी हासिल की तथा हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों के घर निर्माण कार्य के लिए वह रेत और बजरी की गाड़ियां उपलब्ध करवाएंगे, ताकि उनके सिर पर सुरक्षित छत बन सके।

भास्कर ठाकुर ने कहा कि समाज का दायित्व है कि वह ऐसे जरूरतमंद बच्चों के साथ खड़ा हो और उन्हें बेहतर जीवन देने में सहयोग करे। उन्होंने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से भी अपील की कि वे राजनीति से ऊपर उठकर इन बच्चों की सहायता के लिए आगे आएं।

उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि लंबे समय से क्षेत्र में केवल राजनीतिक बातें होती रहीं, जबकि इन बच्चों की स्थिति सुधारने के लिए ठोस प्रयास किए जा सकते थे। यदि विधायक और जिला परिषद प्रधान गंभीरता से पहल करें तो दोनों भाइयों के लिए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जा सकती है।

वहीं, स्थानीय लोगों ने भी भास्कर ठाकुर की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा की और उम्मीद जताई कि अन्य समाजसेवी व सक्षम लोग भी इन बच्चों की मदद के लिए आगे आएंगे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर