गोरखपुर: ICU बना विवाह मंडप, अस्पताल में दूल्हे ने भरी घायल दुल्हन की मांग

 गोरखपुर: ICU बना विवाह मंडप, अस्पताल में दूल्हे ने भरी घायल दुल्हन की मांग


गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक ऐसी शादी की खबर सामने आई है, जिसने प्रेम और अटूट विश्वास की नई मिसाल पेश की है। अमूमन बैंड-बाजा और बारातियों के शोर के बीच होने वाली शादियां तो आपने बहुत देखी होंगी, लेकिन गोरखपुर के एक अस्पताल के आईसीयू (ICU) में हुई इस शादी ने हर किसी को भावुक कर दिया।

हादसे ने डाली शादी में खलल

बांसगांव क्षेत्र के हटवार गांव की रहने वाली पूजा यादव की शादी महादेवा बाजार निवासी सन्नी यादव से 13 मई 2026 को होनी तय थी। शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।

शादी वाले दिन ही पूजा अपने भाई के साथ बाइक से एलएलबी (LLB) के अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा देकर लौट रही थी। रास्ते में अचानक चक्कर आने की वजह से वह बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हालत बिगड़ती देख उसे आनन-फानन में अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया।

अस्पताल पहुंचा दूल्हा, निभाया अपना वादा

जब शादी की रस्मों के बीच दुल्हन के घायल होने की खबर दूल्हे सन्नी को मिली, तो खुशियों के घर में सन्नाटा पसर गया। लेकिन सन्नी ने पीछे हटने के बजाय एक साहसिक फैसला लिया। दोनों परिवारों की रजामंदी के बाद सन्नी बारात लेकर सीधे अस्पताल पहुंच गया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

विद्युत आपूर्ति सप्लाई बंद रहेगी 24 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में

56 वार लगातार हर बार अंगद की भूमिका निभा रहे हैं दर्शन कुमार