पंचायत चुनावों के चलते कई क्षेत्रों में बिजली बिल कलेक्शन काउंटर रहेंगे बंद
पंचायत चुनावों के चलते कई क्षेत्रों में बिजली बिल कलेक्शन काउंटर रहेंगे बंद
रिवालसर : अजय सूर्या /
विद्युत उप-मण्डल रिवालसर के अंतर्गत आने वाले विभिन्न क्षेत्रों में मई माह के दौरान लगने वाले बिजली बिल कलेक्शन काउंटर पंचायत चुनावों के चलते बंद रहेंगे। विभाग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार कर्मचारियों की ड्यूटी पंचायत चुनाव में लगाए जाने के कारण यह निर्णय लिया गया है।
सहायक अभियन्ता ई. चिंतन प्रकाश ने बताया कि 21 मई 2026 को कोठी, 22 मई को फतेहपुर, 23 मई को लेदा, 25 मई को कोठीगहरी तथा 28 मई 2026 को हल्यातर में आयोजित होने वाले बिल कलेक्शन काउंटर बंद रहेंगे।
उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि मई 2026 के बिजली बिल का भुगतान उपभोक्ता विद्युत उप-मण्डल रिवालसर कार्यालय में आकर अथवा ऑनलाइन माध्यम से समय पर करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की भी अपील की है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें