नवोदय में चयन रितविक भारद्वाज ने बढ़ाया क्षेत्र का मान
नवोदय में चयन रितविक भारद्वाज ने बढ़ाया क्षेत्र का मान
नूरपुर
उपमंडल नूरपुर के अंतर्गत गांव मठोली, डाकघर बासा बजीरा के होनहार छात्र रितविक भारद्वाज ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला में कक्षा छठी के लिए चयन प्राप्त किया है। रितविक ने नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में 82 अंक हासिल कर अपने परिवार, विद्यालय और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
रितविक भारद्वाज, सुरेश कुमार के सुपुत्र हैं तथा वर्तमान में सैक्रेड सौल कैंब्रिज स्कूल, रोड़ में पांचवीं कक्षा के छात्र हैं। कम उम्र में मिली इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची लगन के साथ की जाए तो सफलता अवश्य मिलती है।परिजनों ने बताया कि रितविक शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी और अनुशासित छात्र रहे हैं। स्कूल में भी वह अपनी मेहनत, व्यवहार और पढ़ाई के प्रति समर्पण के लिए पहचाने जाते हैं। अध्यापकों के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग से उन्होंने नवोदय जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता हासिल की।
रितविक की इस उपलब्धि से गांव मठोली सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने रितविक को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विद्यालय प्रबंधन ने भी इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि रितविक की मेहनत अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी।गौरतलब है कि जवाहर नवोदय विद्यालय देश के प्रतिष्ठित आवासीय विद्यालयों में गिने जाते हैं, जहां प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को कठिन प्रतियोगी परीक्षा से गुजरना पड़ता है। ऐसे में रितविक भारद्वाज का चयन पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात मानी जा रही है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें