तृप्ता पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चलवाड़ा का 12वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत
तृप्ता पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चलवाड़ा का 12वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत
ज्वाली : राजेश कतनौरिया /
तृप्ता पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चलवाड़ा का सी बी एस ई का बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम हर बर्ष की तरह इस बर्ष भी शत प्रतिशत रहा है इस परीक्षा में बारहवीं कक्षा के 26 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी जिसमें विद्यालय के मयंक नरियाल ने 90.2% अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है अभय राणा ने भी 90.2% अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया सोहम शर्मा जिसने 90% अंक लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया और तृतीय स्थान पर दिव्यांशी जिसने 89.2%अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया विद्यालय के 11 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में अपना स्थान बनाया है जिसमें अभिमन्यु ने 86.4% अच्युत राणा ने 84% हर्षदीप ने 83% मयंक ने 82% वंशिका 81.2% विभा ने 81% और श्रेया ने 80% अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं अपने माता पिता का नाम रौशन किया है और शेष विद्यार्थियों ने 70% से ऊपर अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं अपने माता पिता का नाम रौशन किया है विद्यालय चेयरमैन वरिंद्र नरियाल और विद्यालय प्रधानाचार्य राकेश राणा ने बच्चों को मिठाई खिलाकर कर बधाई दी है और अपने संदेश में कहा कि परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहने का कारण बच्चों की कड़ी मेहनत लगन और अध्यापकों का विशेष योगदान है सभी विद्यार्थियों ने अच्छे अंक लेकर विद्यालय एवं अपने माता पिता का नाम रौशन किया है उन्होंने बच्चों के अभिभावकों को भी बहुत बहुत बधाई दी है इस उपलक्ष्य पर विद्यालय चेयरमैन वरिंद्र नरियाल और विद्यालय प्रधानाचार्य राकेश राणा ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें