“चिमटा बजता” भजन जल्द होगा रिलीज, खूबसूरत धार्मिक स्थलों पर हुई शूटिंग

 “चिमटा बजता” भजन जल्द होगा रिलीज, खूबसूरत धार्मिक स्थलों पर हुई शूटिंग


रिवालसर : अजय सूर्या /

 प्रसिद्ध गायक हरीश मंड्याल की मधुर आवाज में रिकॉर्ड किया गया नया भजन “चिमटा बजता” शीघ्र ही श्रोताओं के बीच आने वाला है। यह भजन भैरवी स्टूडियो के बैनर तले रिकॉर्ड किया गया है और इसकी शूटिंग धार्मिक एवं प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर स्थलों पर की गई है।

भजन का फिल्मांकन मां नैना देवी सरकीधार, बाबा बजारोट मंदिर तथा कुंती सरोवर की मनमोहक पहाड़ियों में किया गया है, जिससे वीडियो को आध्यात्मिक और आकर्षक रूप मिला है।

इस भजन में संगीत का जिम्मा प्रसिद्ध संगीतकार परमजीत पम्मी ने संभाला है, जबकि वीडियो का फिल्मांकन एवं निर्देशन मनी चौधरी द्वारा किया गया है। भजन की शूटिंग के दौरान सहयोगी कलाकारों के रूप में गौरव, गोलू तथा जानी-मानी इन्फ्लुएंसर किरण शर्मा ने अपनी अहम भूमिका निभाई।

भजन से जुड़े कलाकारों का कहना है कि “चिमटा बजता” एक श्रद्धा और भक्ति से भरपूर प्रस्तुति होगी, जो दर्शकों और श्रद्धालुओं को विशेष रूप से पसंद आएगी। भजन के रिलीज को लेकर क्षेत्र के संगीत प्रेमियों में भी उत्साह देखा जा रहा है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर