लोक गायक गुलशन गुप्ता बने हिमाचल देव सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष
लोक गायक गुलशन गुप्ता बने हिमाचल देव सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष
रिवालसर : अजय सूर्या /
त्रिवेणी धर्मस्थली रिवालसर के प्रसिद्ध लोक गायक गुलशन गुप्ता को हिमाचल देव सेना का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर क्षेत्र में खुशी की लहर है तथा सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक संगठनों ने उन्हें बधाई दी है।
हिमाचल देव सेना ने उम्मीद जताई है कि गुलशन गुप्ता अपनी पूरी इच्छा शक्ति और समर्पण के साथ सामाजिक कार्यों में योगदान देंगे तथा समाज में हो रहे अन्याय के खिलाफ मजबूती से आवाज उठाएंगे। संगठन ने कहा कि उनकी सक्रियता और समाजसेवा की भावना से संगठन को नई मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर हिमाचल देव सेना के पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें