मंडी में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर जयराम ठाकुर का तीखा हमला: मुख्यमंत्री की घोषणाओं को बताया विवेकहीन और द्वेषपूर्ण

मंडी में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर जयराम ठाकुर का तीखा हमला: मुख्यमंत्री की घोषणाओं को बताया विवेकहीन और द्वेषपूर्ण

 कहा, मंडी में मुख्यमंत्री ने वोट के बदले पार्षदों को दिया 50-50 लाख बजट का लालच


 मुख्यमंत्री को झूठ बोलना शोभा नहीं देता, अब पूरा देश जान गया है कि झूठे हैं सुक्खू : जयराम ठाकुर

मंडी : अजय सूर्या /

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी में चुनाव प्रचार के दौरान प्रदेश की सुक्खू सरकार और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री द्वारा पार्षदों के लिए पचास-पचास लाख रुपये देने की घोषणा को आदर्श चुनाव आचार संहिता का घोर उल्लंघन करार दिया है। उन्होंने कहा कि एक मुख्यमंत्री को झूठ बोलना शोभा नहीं देता है। अब तो पूरा देश बढ़ गया है कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सिर्फ और सिर झूठ बोलते हैं। उनकी पार्टी के लोग भी उन्हें अब गंभीरता से नहीं लेते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रचार अभियान के दौरान कांग्रेस पार्षदों की जीत के बदले बजट का लालच देना न केवल असंवैधानिक है, बल्कि यह मुख्यमंत्री की विवेकहीन और द्वेषपूर्ण सोच को भी दर्शाता है। जब उन्हें मालूम है कि आजकल आदर्श चुनाव आचार संहिता प्रभावी है तो जनसभा में ऐसे प्रलोभन देना उन्हें शोभा नहीं देता। 


उन्होंने कहा कि मंडी में आकर मुख्यमंत्री ने राजनीतिक लाभ के लिए प्रचार अभियान में पैसे बांटने का लालच दिया लेकिन जनता समझ चुकी है कि कांग्रेस पार्टी के झांसे में नहीं आना है। कांग्रेस हमेशा चुनाव जीतने के लिए झूठी गारंटियों का सहारा लेती है और अब इनके मंसूबे पूरे नहीं होने वाले हैं। जयराम ठाकुर ने स्पष्ट किया कि अर्बन चैलेंज योजना के तहत विकास के लिए पैसा केंद्र सरकार द्वारा प्रदान किया जाता है, ऐसे में राज्य सरकार इस धन को अपना बताकर जनता पर झूठा एहसान जताने की कोशिश न करे। 



जयराम ठाकुर ने मंडी के विकास कार्यों में भेदभाव का आरोप लगाते हुए सरकार से जवाब मांगा कि जब मंडी से एक हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट केंद्र को भेजे गए थे, तो सुक्खू सरकार ने केवल 180 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स को ही स्वीकृति क्यों दी? पूर्व मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का मंडी में स्वागत है, लेकिन उन्हें यहाँ आकर झूठ बोलने के बजाय यह बताना चाहिए कि बीते साढ़े तीन सालों में उन्होंने इस क्षेत्र को आखिर क्या दिया है। हमारी सरकार के समय हमने 15 करोड़ जारी किए थे उसे भी वापस मंगवा लिया गया था। मंडी यूनिवर्सिटी को बंद करने की कोशिश कीगई। ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का पैसा डायवर्ट कर दिया गया। शिव धाम के प्रोजेक्ट का पैसा डायवर्ट कर दिया गया। मुख्यमंत्री जी ने मण्डी से सुविधाओं और संसाधनों को छीनने की हर कोशिश की। जो छीन सके वह छीना। 


जयराम ठाकुर ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि अब ठगने की राजनीति का अंत होना चाहिए क्योंकि जनता पूरी तरह जागरूक हो चुकी है। दहौंदी वार्ड में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा करते हुए उन्होंने अपनी प्रतिबद्धता दोहराई कि भविष्य में भाजपा सरकार बनने पर जनता की इच्छा के अनुरूप ही क्षेत्र के सीमांकन और नगर निगम या पंचायत में रहने के मुद्दे पर निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने बेहना वार्ड के घटनाक्रम का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर दहौंदी वार्ड में वादाखिलाफी का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा ने जनभावना का सम्मान करते हुए बेहना में अपना नामांकन वापस लिया, लेकिन कांग्रेस की प्रत्याशी ने दहौंदी वार्ड से अंतिम समय में गायब हो गईं, जो उनकी दोहरी राजनीति को दर्शाता है। जयराम ठाकुर ने भिऊली थनेहड़ा और खलियार से रणधीर वार्डों में भी धुआंधार प्रचार किया और जनता से अपील की कि पिछली बार की नाराजगी भूलकर इस बार उन लोगों को सबक सिखाएं जिन्होंने जनता को धोखा दिया और साढ़े तीन साल तक न तो नगर निगम की समस्याओं का समाधान किया और न ही जनभावनाओं का सम्मान किया। उन्होंने पड्डल से प्रत्याशी निर्मल वर्मा और पुरानी मंडी से प्रत्याशी सरिता हांडा, थनेहड़ा से रजनी शर्मा और खलियार से रणधीर सिंह दौंदी की प्रत्याशी रीता के लिए वोट मांगे। इस दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री एवं सदर के विधायक अनिल शर्मा, विधायक बल्ह इंद्र सिंह गांधी, विधायक दरंग पूर्ण चंद, भाजपा जिलाध्यक्ष निहाल चंद शर्मा भी उपस्थित रहे

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर