राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा के नेतृत्व में दिल्ली में रेल मंत्रालय या जंतर मंतर के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जायेगा

 राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा के नेतृत्व में दिल्ली में रेल मंत्रालय या जंतर मंतर के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जायेगा


 नूरपुर : विनय महाजन /

 नूरपुर रेलवे संघर्ष समिति के अध्यक्ष एवं लोकतांत्रिक राष्ट्र निर्माण अभियान की कोर कमेटी के राष्ट्रीय सदस्य पीसी विश्वकर्मा ने आज एक प्रेस विज्ञाप्ति मे रेल प्रबंधक से कहा है कि रेल गाड़ियां पठानकोट जंक्शन से ही वैजनाथ के लिए तुरंत प्रभाव से शुरू करें और प्रदेश मे पंचायत चुनाव आचार संहिता लागू है इसलिए कोर्ट से या चुनाव आयोग से अनुमति लेंने का प्रयास करे l उन्होंने कहा कि यदि ट्रेनें चलाने का पक्का इरादा है तव यह कदम जनहित मे विभाग को तुरंत उठाना चाहिएl पीसी विश्वकर्मा प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से अपील की है कि हिमाचल सरकार राज्य चुनाव आयोग से अनुमति लेकर उत्तरी रेलवे प्रबंधक को भेजे और तुरंत प्रभाव से ट्रेनें बहाल करने हेतु परमार्शजनहित मे दे l 

पीसी विश्वकर्मा ने बताया कि उन्होंने 12 दिन पहले हिमाचल हाई कोर्ट से निवेदन किया था कि रेलवे विभाग से ट्रेनों की तुरंत बहाली के लिये आदेश दें क्योंकि ट्रैक ठीक है और ट्रेन यातायात बहाल करने के उपयुक्त है तो बिलम्ब क्यों है।,पीसी विश्वकर्मा ने मांग कि है जहां जहां कांगड़ा रेल ट्रैक के संवेदन शील प्वाइंट है वहां वहाँ बरसात के दिनों में लेबर फोर्स मशीनरी तैयार रहे जिससे मलवा वगैरा गिरे तो तुरंत हटाने का कार्य हो जाए ।अंग्रेजी हकूमत की तरह इस ट्रैक पर ट्रेनें की आवाजाही 12 महीनों चलती रहे महीनो का व्यवधान न पड़े। पीसी विश्वकर्मा ने चेतावनी दी कि यदि ट्रेनें न चलाई तो संघर्ष समिति राज्य सभा मेंबर अनुराग शर्मा की शिरकत मे जंतर मंतर दिल्ली या रेल भवन दिल्ली में प्रदर्शन करने हेतु पूरे देशवासियों और रेल मंत्रालय को हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा रेल वैली रेलगाड़ीयो की वाहली को लेकर जागरूक करेगी l यह निर्णय एक बैठक में लिया गया l विश्वकर्मा ने कहा कि यह मामला लोकसभा कांग्रेस सांसद जिनका संबंध पंजाब से है उन्होंने इस मामले को लोकसभा में भी लोकसभा अध्यक्ष के समक्ष रखा था लेकिन आज तक आश्वासन दिए जाने के वाद भी अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुईl

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर