जट्ट बेली के बच्चों को, क्षेत्र को टीवी मुक्त बनाने की शपथ दिलबाई

जट्ट बेली के बच्चों को, क्षेत्र को टीवी मुक्त बनाने की शपथ दिलबाई

फतेहपुर (वलजीत ठाकुर):- आपको बता दें स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदेश को टीवी मुक्त बनाने के लिए अभियान शुरू किया हुआ है इसी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने  उपमण्डल इंदौरा की सीमावर्ती पँचायत रियाली के तहत पड़ती राजकीय माध्यमिक व राजकीय प्राथमिक पाठशाला जट्ट बेली के बच्चों को क्षेत्र को टीवी मुक्त बनाने की शपथ दिलबाई ।

इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार दोपहर बाद 2 बजे जानकारी देते हुए बताया कि उक्त अभियान के तहत बच्चों को टीवी ग्रस्त मरीज से दूरी न बनाने का आह्नान किया गया । साथ ही बताया की टीवी की बीमारी अब लाइलाज नही रही है, बशर्ते इसका पूरा उपचार लिया जाए ।

उंन्होने स्कूली बच्चों व स्कूल प्रशासन से अपील की कि वह भी अपने आस पास टीवी के लक्षण रखने वाले मरीज को जानते हैं तो उसकी सहायता को आगे आते हुए स्वास्थ्य विभाग के लिए जानकारी जुटाएं । उन्होंने कहा कि टीवी हारेगा , तब हिमाचल जीतेगा और तभी देश जीतेगा ।

इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से डॉक्टर दीपक अवस्थी ,डॉक्टर रचना शर्मा ,अनुपम कुमारी ,शबनम सहित हैडटीचर जीबन लाल ,मैडम भाबना सहित अन्य पाठशाला प्रशासन व बच्चे उपस्थित रहे ।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर

सऊदी अरब में पठानकोट के अमृतधारी सिख को मौत की सजा, परिवार ने सरकार से लगाई गुहार