हमीरपुर 12 वर्षीय युवक की बावड़ी डूबने से हुई मौत

 हमीरपुर 12 वर्षीय युवक की बावड़ी डूबने से हुई मौत

मृतक की पहचान 12 वर्षीय नैतिक पुत्र पवन कुमार निवासी कक्कड़ (चंदरूही) भोरंज हमीरपुर के रूप में हुई है।

पुलिस थाना भोरंज के प्रभारी निर्मल सिंह ने बताया कि बच्चे के बावड़ी में डूबने से मौत हो गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेजा है। वहीं मामला दर्ज कर आगामी जांच की जा रही है। परिजनों के बयान भी दर्ज किए गए हैं।  

नैतिक अपनी बड़ी बहन के साथ उसकी सहेली के घर बगवाड़ गांव में गया था। कुछ देर बहन की सहेली के घर रूकने के बाद वह गांव में स्थित बावड़ी में नहाने चला गया।बावड़ी में नहाने के दौरान ही नैतिक डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। बावड़ी में गए अन्य लोगों ने नैतिक को पानी में देखा तो इसकी सूचना उसके परिजनों और पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और आगामी जांच शुरू की।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

विद्युत आपूर्ति सप्लाई बंद रहेगी 24 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

मनमोहन शर्मा ने त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश