शिमला में विधवा से दुष्कर्म का मामला हुआ दर्ज, आरोपी उम्र में छोटा, शादी का दिया झांसा - Smachar

Header Ads

Breaking News

शिमला में विधवा से दुष्कर्म का मामला हुआ दर्ज, आरोपी उम्र में छोटा, शादी का दिया झांसा

शिमला में विधवा से दुष्कर्म का मामला हुआ दर्ज, आरोपी उम्र में छोटा, शादी का दिया झांसा


 (शिमला गायत्री गर्ग) 

पुलिस के अनुसार पीड़ित विधवा की शिकायत पर शिमला महिला पुलिस थाना में आरोपित शुभम के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (2), 417 व 506 में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस तलाश में जुट चुकी है।  

आपको बताते चलें कि 34 वर्षीय विधवा महिला ने महिला पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है कि शुभम (30) नामक युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक सम्बंध बनाए और अब शादी करने से इंकार कर रहा है। पीड़िता ने पुलिस को यह भी बताया कि आरोपित ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। आरोपित ऊना जिला के मुबारकपुर का मूल निवासी है। 

पीड़िता शिमला में प्राइवेट नौकरी करती है और उसके दो बच्चे हैं। महिला के पति की कुछ साल पहले मौत हो गई थी।


कोई टिप्पणी नहीं