रास्ते में बाइक रोककर खड़े थे दंपती, पीछे से कार ने मारी टक्कर, दोनों की हुई मौत

लखनऊ से वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे बाइक सवार दंपती व दो बच्चों को किसान पथ पर तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में चारों लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।



जनपद लखनऊ के चिनहट कोतवाली क्षेत्र के नरेंद्री जुग्गौर निवासी कुलदीप (35) मंगलवार की शाम अपनी पत्नी रिंकी (30), पुत्र रोहित (12) व राज (10) के साथ अपनी ससुराल कुर्सी थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर जाने के लिए निकला था। यहां मंगलवार को रिश्तेदारी में शादी के कार्यक्रम में शिरकत करनी थी। रास्ते में देवा कोतवाली इलाके में किसान पथ पर अनंता धाम के पास दंपती बाइक रोक कर खड़े हो गए थे। इसी बीच पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने मोटर साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद दंपती व बच्चे उछलकर दूर जा गिरे। हादसे में चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी।

सूचना मिलने पर पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां महिला को मृत घोषित कर दिया एवं युवक को लखनऊ रेफर कर दिया। ट्रॉमा सेंटर में देर रात युवक की भी मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से जख्मी बच्चों का इलाज किया जा रहा है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों को जिला अस्पताल बाराबंकी पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया जबकि कुलदीप को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया एवं बच्चों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। ट्रॉमा सेंटर में देर रात कुलदीप ने भी दम तोड़ दिया। हादसे के बाद से लखनऊ से लेकर बाराबंकी तक कोहराम मचा हुआ है। इंस्पेक्टर अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि हादसे के बाद कार को कब्जे में ले लिया गया है। चालक फरार हो गया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर