कॉमर्स हाउस बिल्डिंग की आठवीं मंजिल से कूदा छात्र, हुई मौत

राजधानी लखनऊ हजरतगंज में शनिवार सुबह एक छात्र कॉमर्स हाउस बिल्डिंग की आठवीं मंजिल कूद गया। घटना में उसकी मौत हो गई। पुलिस को अभी छात्र के कूदने का कारण नहीं पता चल सका है। जानकीपुरम में सहरा एस्टेट गेट नंबर दो के पास विनय दुबे अपने परिवार के साथ रहते हैं।



उनका बेटा आदित्य 17 जेईई की परीक्षा की तैयारी कर रहा था। शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे आदित्य हजरतगंज स्थित होटल चरण के सामने बनी कॉमर्स हाउस बिल्डिंग पहुंचा और आठवीं तल से कूद गया। आदित्य को गिरता देख वहां अफरा-तफरी मच गई। छात्र फायर सर्विस की सीढ़ी से चढ़कर छत पर पहुंचा था।

बिल्डिंग में तैनात गार्ड ने हजरतगंज पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने आदित्य को अस्पताल पहुंचाया, यहां डॉक्टर न उसे मृत घोषित कर दिया।

इंस्पेक्टर विक्रम सिंह अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि छात्र ने क्यों जान दी है। मामले की जांच की जा रही है।

आदित्य की शिनाख्त बिल्डिंग पर पड़े उसके मोबाइल से हुई। वहां किताबों से भरा बैग भी पढ़ा हुआ थ। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर