मुंबई में आज से दौड़ी पहली अंडरग्राउंड मेट्रो, PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी

मुंबई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र के दौरे पर हैं। जहां वह मुंबई की पहली अंडरग्राउंड मेट्रो लाइन (कोलाबा-बांद्रा-SEEPZ) मुंबई मेट्रो लाइन-3 का उद्घाटन किया। इसके साथ ही पीएम मोदी मुंबई में अन्य विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।



10 साल के लंबे इंतजार के बाद मुंबई में अब अंडरग्राउंड मेट्रो सेवा शुरू होने वाली है। शनिवार को आरे JVLR और बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) के बीच मुंबई मेट्रो लाइन-3 का 12.69 किलोमीटर का हिस्सा शुरू किया जाएगा।

पीएम मोदी मुंबई मेट्रो लाइन-3 को हरी झंडी दिखाने के लिए बीकेसी मेट्रो स्टेशन पहुंचेंगे। इस यात्रा के दौरान वह ट्रेन में सवार लाडली बहिन के लाभार्थियों, छात्रों और श्रमिकों से बातचीत करेंगे। पीएम मोदी आधुनिक सुविधाओं के साथ यात्रा के अनुभव को बढ़ाने के लिए डिजाइन किया गया एक मोबाइल ऐप, मेट्रो कनेक्ट-3 भी लॉन्च करेंगे। 

मेट्रो उद्घाटन के इस कार्यक्रम में पीएम मोदी के साथ ही महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और अजीत पवार सहित कई अन्य अधिकारी शामिल होंगे।

पीएम मोदी द्वारा मुंबई की अंडरग्राउंड मेट्रो की यात्रा को प्रदर्शित करने वाली एक कॉफी टेबल बुक का भी अनावरण किया जाएगा। पुस्तक में मेट्रो के विकास को दर्शाने वाले आश्चर्यजनक दृश्यों का संग्रह है। 

एमएमआरसी के प्रबंध निदेशक अश्विनी भिडे ने कहा, आज मुंबई के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है! हमें गर्व है कि पीएम मोदी मेट्रो लाइन-3 का उद्घाटन कर रहे हैं। यह मुंबई मेट्रो में सफर करने वालों के लिए विशेष अनुभव रहेगा। मुंबई में अंडरग्राउंड मेट्रो शहर के परिदृश्य को बदलने वाला है। मुंबई मेट्रो रोजाना सफर करने वालों को आसान और अधिक कुशल बनाती है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर