अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी को बेरहमी से पीटा, जबरन पिलाया फिनाइल

लखनऊ : घटना बाजारखाला इलाके की है। पुलिस ने केस दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।अवैध संबंध के विरोध पर एक व्यक्ति ने पत्नी को बेरहमी से पीटा और जबरन फिनायल पिला दिया। परिजनों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है।

बात इतनी बढ़ गई कि संतोष ने सोनी को पीटना शुरु कर दिया। पीट-पीट कर अधमरा कर दिया और फिर जबरन उसको फिनायल पिला दिया। इसके बाद आरोपी भाग गया। सोनी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला की मां सरोजनी ने बृहस्पतिवार को केस दर्ज कराया। इंस्पेक्टर संतोष कुमार आर्य ने बताया कि संतोष को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बाजारखाला के नंदाखेड़ा निवासी सोनी यादव (35) के पति संतोष यादव की तालकटोरा इलाके में पुरानी बाइक खरीदने व बेचने की दुकान है। सोनी की मां सरोजनी यादव के मुताबिक दामाद का एक महिला से अवैध संबंध है। सोनी अक्सर इसका विरोध करती है। इस पर आरोपी मारपीट करता है। बुधवार की सुबह इसी बात को लेकर दंपती में कहासुनी हो गई।

सरोजनी ने बताया कि सोनी की दो बेटियां चाहत (12) और आराध्या (8) घटना के वक्त घर पर थीं। मां के साथ मारपीट देख दोनों ने बचाने का प्रयास किया। इस पर चिढ़े संतोष ने दोनों बेटियों के साथ भी मारपीट की। पुलिस का कहना है कि आरोपी पहले भी मारपीट कर चुका है। पुलिस उसके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई कर चुकी है। मोहल्ले वालों का कहना है कि आरोपी संतोष ने कुछ वक्त पहले एक महिला से दूसरी शादी कर ली है।

घटना बाजारखाला इलाके की है। पुलिस ने केस दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।अवैध संबंध के विरोध पर एक व्यक्ति ने पत्नी को बेरहमी से पीटा और जबरन फिनायल पिला दिया। परिजनों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है।

बात इतनी बढ़ गई कि संतोष ने सोनी को पीटना शुरु कर दिया। पीट-पीट कर अधमरा कर दिया और फिर जबरन उसको फिनायल पिला दिया। इसके बाद आरोपी भाग गया। सोनी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला की मां सरोजनी ने बृहस्पतिवार को केस दर्ज कराया। इंस्पेक्टर संतोष कुमार आर्य ने बताया कि संतोष को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बाजारखाला के नंदाखेड़ा निवासी सोनी यादव (35) के पति संतोष यादव की तालकटोरा इलाके में पुरानी बाइक खरीदने व बेचने की दुकान है। सोनी की मां सरोजनी यादव के मुताबिक दामाद का एक महिला से अवैध संबंध है। सोनी अक्सर इसका विरोध करती है। इस पर आरोपी मारपीट करता है। बुधवार की सुबह इसी बात को लेकर दंपती में कहासुनी हो गई।

सरोजनी ने बताया कि सोनी की दो बेटियां चाहत (12) और आराध्या (8) घटना के वक्त घर पर थीं। मां के साथ मारपीट देख दोनों ने बचाने का प्रयास किया। इस पर चिढ़े संतोष ने दोनों बेटियों के साथ भी मारपीट की। पुलिस का कहना है कि आरोपी पहले भी मारपीट कर चुका है। पुलिस उसके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई कर चुकी है। मोहल्ले वालों का कहना है कि आरोपी संतोष ने कुछ वक्त पहले एक महिला से दूसरी शादी कर ली है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:

हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर