योग दिवस पर सभी की हो भागीदारी : अश्वनी कुमार

 योग दिवस पर सभी की हो भागीदारी : अश्वनी कुमार 




कुल्लू, 

अतिरिक्त उपायुक्त अश्वनी कुमार ने आम नागरिकों व विभिन्न विभागों में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों से 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाग लेने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम 21 जून को प्रातः 6:30 बजे ढालपुर स्थित रथ मैदान, कुल्लू में आयोजित किया जाएगा, जिसमें कुल्लू के विधायक सुन्दर सिंह ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।


कार्यक्रम के सफल आयोजन और तैयारियों को लेकर बचत भवन में बैठक का आयोजन अतिरिक्त उपायुक्त अध्यक्षता में किया गया। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली का आधार है और इसे दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना समय की आवश्यकता है।

    उन्होंने बताया कि योग दिवस का आयोजन जिला प्रशासन एवं आयुर्वेद विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया जाएगा। कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए एक दिन पूर्व ही ढालपुर मैदान में आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी जाएंगी, ताकि प्रतिभागियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मैदान में दरी-पट्टी सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

    अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि योग दिवस में आम नागरिकों, विशेषकर युवाओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बच्चों, युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों सहित सभी वर्गों से स्वस्थ जीवन के लिए योग अपनाने तथा बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर योगाभ्यास करने की अपील की।

   बैठक की कार्यवाही का संचालन जिला आयुष अधिकारी डॉ. मनुवाला ने किया। बैठक में विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों, व्यावसायिक संगठनों तथा शैक्षणिक संस्थानों के अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

जम्मू-कठुआ सीमCISF कैंप में आपसी विवाद के बाद अंधाधुंध फायरिंग, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 जवानों की मौत

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त

पति ने कर्ज लेकर पत्नी को पढ़ाया, रेलवे में नौकरी मिलते ही छोड़ा, डमी कैंडिडेट बैठाने की शिकायत पर महिला सस्पेंड