26 जून तक "नशा मुक्त सप्ताह" का आयोजन

 26 जून तक "नशा मुक्त सप्ताह" का आयोजन

शपथ एवं जागरूकता रैली के साथ अभियान का शुभारंभ


कुल्लू,  "नशा मुक्त भारत अभियान – विकसित भारत की पहचान" थीम के तहत कुल्लू जिले में 17 से 26 जून 2026 तक 'नशा मुक्त सप्ताह' का आयोजन किया जा रहा है। उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा ने बताया कि जिला में 10 दिवसीय इस अभियान के दौरान छात्रों, युवाओं एवं आम जनता को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।


अभियान के अंतर्गत सामूहिक शपथ, 'माय गॉव' क्विज़, पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिताएं, साइकिल व बाइक रैली, नुक्कड़ नाटक, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष सत्र, "नशा मुक्ति मित्र" पंजीकरण, स्वास्थ्य शिविर एवं काउंसलिंग तथा सोशल मीडिया व रील्स प्रतियोगिता के माध्यम से व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। अभियान का समापन 26 जून को "अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस" पर जिला स्तरीय समारोह एवं स्वयंसेवकों के सम्मान के साथ होगा।


इसी क्रम में बुधवार को नशा मुक्त सप्ताह का शुभारंभ जिला कल्याण अधिकारी गिरधारी लाल शर्मा ने ढालपुर खेल मैदान से सामूहिक शपथ ग्रहण एवं हस्ताक्षर अभियान को हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने युवाओं एवं आमजन से नशे के विरुद्ध जनआंदोलन खड़ा करने और स्वस्थ, सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।


अपने संबोधन में गिरधारी लाल शर्मा ने शिक्षण संस्थानों, युवा मंडलों, महिला मंडलों, पंचायती राज संस्थाओं तथा सामाजिक संगठनों से अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील करते हुए कहा कि "नशा मुक्त भारत अभियान – विकसित भारत की पहचान" के संकल्प को जनसहभागिता से ही साकार किया जा सकता है।


कार्यक्रम में लगभग 350 युवक एवं युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर दौड़, वॉलीबॉल एवं बास्केटबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों ने स्वयं नशा मुक्त रहने और समाज में नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाने की शपथ ली। हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से भी सभी ने नशा मुक्त समाज के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।


उन्होंने बताया कि नशा मुक्त सप्ताह के दौरान जिले भर में मिनी मैराथन, खेल प्रतियोगिताएं, एथलेटिक्स गतिविधियां, जागरूकता रैलियां, हस्ताक्षर अभियान, शपथ ग्रहण कार्यक्रम तथा विभिन्न सामुदायिक जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना तथा "नशे को ना कहें" का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है।


यह कार्यक्रम जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग, कुल्लू तथा एकीकृत बाल विकास सेवा, कुल्लू के सक्रिय सहयोग एवं समन्वय से आयोजित किया गया। इस अवसर पर सीडीपीओ कुल्लू गजेन्द्र, तहसील कल्याण अधिकारी सुरेश कौंडल, युवा आयोजक जगदीश तथा जिला एथलेटिक्स संघ कुल्लू के सचिव युवराज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर