हिमाचली गायक राज जेरी ने चंडीगढ़ में मचाई धमाल।

हिमाचली गायक राज जेरी ने चंडीगढ़ में मचाई धमाल।

शाहपुर(जनक पटियाल):-  हिमाचली लोकगायकी में अपने गानों से प्रदेश भर में डंका बजाने वाले तेरा मेरा लग्न फेम प्रसिद्ध गायक राज जेरी का चण्डीगढ़ में लाइब शो हुआ। जोकि चंडीगढ़ प्रशासन व पर्यटन विभाग की ओर से ये लाइब शो आयोजित करवाया गया था। जिसमे शिव भजन से शुरुआत की गई और उसके बाद एकाएक प्रस्तुतियां देकर प्रशंसकों को नाचने पर विवश कर दिया। आपको बता दें कि बचपन में ही संगीत के शौकीन राज जेरी खुद गाने लिखते हैं, उन्हें कंपोज करते हैं और गाते है। साल  में उन्होंने पहला गाना 'सोलधे दा हार' 2018 में रिलीज किया। शुरुआती दौर में अधिक सफलता नहीं मिली, लेकिन इसके बाद 2019  में रिलीज गीत 'गुजरो' ने उन्हें घर-घर लोगों के दिलों तक पहुंचा दिया। उंसके बाद गुजरो:2 और इसके बाद तेरा मेरा लग्न गाने को हर किसी की जुबान पर गुनगुनाने को मजबूर कर दिया। आज लोअर हिमाचल का कोई ही ऐसा गांव बचा हो जहां शादी समारोह में राज जेरी का गाना न बजता हो। राज जेरी ने बचपन से ही लोकगीतों को रूह में उतारना शुरू कर दिया था। जागरण म्युजिक ग्रुप में गीत-संगीत की बारीकियां सीखने के बाद गाने का सफर शुरू हुआ। राज ने 'गुजरो' से पहला हिट गीत देने के बाद से मात्र पांच साल में ही कई सुपरहिट गीत दिए हैं।राज जेरी के यू- ट्यूब चैनल 'पहाड़ी स्टार प्रोडक्शन ऑफिशियल' में भी मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर हो चुके हैं। कई गीतों को  मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं, अन्य गीत भी 10 मिलियन के करीब व्यूज पाकर धमाल मचा रहे हैं मौजूदा समय में राज जम्मू- कश्मीर, पंजाब, दिल्ली,हरियाणा सहित देश के विभिन्न राज्यों में भी प्रस्तुतियां दे चुके हैं। राज जेरी कांगड़ा जिला के ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के गांव नियांगल के रहने वाले हैं।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग