द मनेई क्रिकेट लीग का खिताब हरनेरा टीम के नाम

 द मनेई क्रिकेट लीग का खिताब हरनेरा टीम के नाम

शाहपुर(जनक पटियाल):- शाहपुर विधानसभा के तहत चंगर क्षेत्र के मनेई में मनेई युवा क्लब द्वारा  3 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आज समापन हुआ।जिसमें कुलदीप डोगरा ने बतौर मुख्यातिथि  तो नरदेव गुलेरिया ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।जानकारी देते हुए कमेटी के अध्यक्ष विशाल चौधरी ने बताया कि 3 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में 10 के करीब टीमों ने भाग किया। जिसमें पहला सेमीफाइनल कुंजू टीम व  बमलहरी टीम के बीच खेला गया।जिसमें बमलहरी टीम ने मैच जीत कर फाइनल में जगह बनाई।वहीं दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला ठाकुरद्वारा की टीम व हरनेरा की टीम के बीच हुआ। जिसमें हरनेरा की टीम विजेता रही। 

वहीं फाइनल मुकाबला बम लहरी टीम व हरनेरा की टीम के बीच हुआ जिसमें हरनेरा की टीम विजेता व बमलहरी टीम उपविजेता रही। वहीं मुख्यतिथि द्वारा विजेता व उपविजेता टीम को चमचमाती ट्रॉफी ,मैडल व नकद राशि देकर सम्मानित किया गया।वहीं मुख्यतिथि कुलदीप डोगरा ने बताया कि मनेई के युवाओं द्वारा एक अच्छी पहल की गई।उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए कमेटी के सदस्यों को बधाई दी।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय सवात चैंपियनशिप में हिमाचल का दमदार प्रदर्शन, 23 पदकों पर जमाया कब्जा

समलाना के पास कार और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर, वेटरनरी फार्मासिस्ट गोल्डी कुमार हुए घायल

नूरपुर जिला बना तो राजा का तालाब हो जिला मुख्यालय, चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए होगा सुविधाजनक : भवानी सिंह पठानिया

भक्ति और संगीत का अनूठा संगम बना भजन ‘राधा बनी मोहन’, गौरव कौंडल की मधुर आवाज ने जीता दिल

कुंज लाल हत्याकांड में पुलिस ने घटनास्थल पर दोहराया वारदात का घटनाक्रम

पांच साल का इंतजार खत्म, घट्टा गांव में शुरू हुई पेयजल योजना

25 साल बाद भी नहीं सूखे शहीद के माता-पिता के आंसू, पैरा SF के कमांडिंग ऑफिसर ने गांव पहुंचकर जाना परिवार का हाल

जीजीडीएसडी महाविद्यालय में 27वें हिम-आईसीएफ कॉन्क्लेव-2026 का आगाज, उच्च शिक्षा के भविष्य पर मंथन

धार्मिक मामलों से दूर रहें सरकारें, बेरोजगारी और महंगाई पर करें ध्यान केंद्रित : एलीट ग्रुप

मंडी की बेटी सलोनी ने चमकाया नाम, असिस्टेंट स्टाफ नर्स के पद पर हुआ चयन