'सेव अर्थ' फाउंडेशन नामक संस्था ने 200 पौधे किए वितरित

'सेव अर्थ' फाउंडेशन नामक संस्था ने 200 पौधे किए वितरित 

ज्वाली (राजेश कतनौरिया):- सामाजिक सेवा अपने आप में ईश्वरीय सेवा है और समाज का प्रकृति के प्रति उत्तरदायित्व का निर्वहन करना अपने आप में सेवा-भाव की पराकाष्ठा को सिद्ध करता है। 'सेव अर्थ' फाउंडेशन नामक संस्था पौधारोपण एवं अन्य सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से सामाजिक समरसता व उत्तरदायित्व के भाव को पिछले कुछ वर्षों से निभाती चली आ रही है।

 

संस्था के माध्यम से आज दिनांक 12 जनवरी को भरमाड़ पंचायत में पौधारोपण संबंधी अभियान को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें विभिन्न प्रजातियों के लगभग 200 पौधे वितरित किए गए। पौधों को किस तरह से रोपना है, कैसे इनका पोषण करना है, इन विषयों पर भी स्थानीय जनमानस को जागरूक किया गया। इस अवसर पर संस्था के निदेशक बृजेश पठानिया, कृष्णा देवी, रंजीत सिंह, डिंपी, हरबंस, राजेश कुमार , महिनदर सिंह , मिलखी राम  ,देव राज , खंडू राम , आशा देवी, सुदेश कुमारी और सुभाष चंद मुख्य रूप से उपस्थित रहे। 


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

हारचक्कियां में सब-तहसील भवन का शिलान्यास, प्रशासनिक सुविधाएं घर-द्वार के समीप मिलेंगी