बड़ोह स्कूल के बच्चों ने सीखे आपदा प्रबंधन के टिप्स

 बड़ोह स्कूल के बच्चों ने सीखे आपदा प्रबंधन के टिप्स


शाहपुर(जनक पटियाल):-  राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़ोह के बच्चों को आपदा से निपटने के गुर भी सिखाए गए। इसमें करीब तीन सौ छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। यह जानकारी एसडीआरएफ के डीएसपी सुनील राणा ने देते हुए बताया कि एसडीआरएफ की ओर से आपदा प्रबंधन के प्रशिक्षण को लेकर विभिन्न स्कूलों में जागरूकता अभियान आरंभ किया गया है ताकि बच्चे आपदा प्रबंधन में दक्ष हो सकें। उन्होंने कहा कि फछात्रों को प्राथमिक चिकित्सा, सीपीआरए खोज एवं बचाव, पट्टी बांधने की तकनीक, रस्सी में गांठ लगाना तथा विविध बचाव तरीके और अग्निशमन के बारे में प्रशिक्षण दिया गया।

   उन्होंने कहा कि बच्चों को आपदा प्रबंधन की जानकारी होना अत्यंत जरूरी है ताकि वे अपने अपने क्षेत्रों के आपदा प्रबंधन में सक्रिय भूमिका निभा सकें। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण बच्चों में जिम्मेदारी की भावना, लचीलापन और आपात स्थिति के दौरान निर्णायक रूप से कार्य करने की क्षमता को बढ़ावा देकर उन्हें सशक्त बनाता है।

  उन्होंने कहा कि पिछली शताब्दी में वैश्विक स्तर पर प्राकृतिक आपदाओं में दस गुना वृद्धि हुई है और वे किसी भी स्थान पर, किसी भी समय हमला कर सकती हैं। हालांकि, ठोस आपदा प्रबंधन वाले स्कूल जीवन बचा सकते हैं, नुकसान को कम कर सकते हैं और कम समय में सामान्य संचालन पर लौट सकते हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

पति ने कर्ज लेकर पत्नी को पढ़ाया, रेलवे में नौकरी मिलते ही छोड़ा, डमी कैंडिडेट बैठाने की शिकायत पर महिला सस्पेंड