नगर पंचायत में शामिल करने पर पंचायत ढन व फारियां की जनता में आक्रोश।

 नगर पंचायत में शामिल करने पर पंचायत ढन व फारियां की जनता में आक्रोश।


जवाली (अमित गुलेरिया):-   ग्राम पंचायत ढन व पंचायत फारियां के वार्ड ठंगर को नगर पंचायत जवाली में शामिल करने पर प्रदेश सरकार व कृषि मंत्री चंद्र कुमार के खिलाफ लोगों का आक्रोश सातवें आसमान पर है।

 

लोगों ने उनकी पंचायतों को नगर पंचायत में शामिल करने का जोरदार विरोध किया है। उक्त पंचायतों के लोग सोमवार को अशोक कुमार, स्वरूप कुमार, साबिर सिंह, शुकरु देवी, हुकमी देवी, मनोज कुमार, ममता देवी, ज्योति बाला, गोरखी राम, अनीता देवी सहित सैकड़ों लोग मंत्री चंद्र कुमार के घर के बाहर एकत्रित हुए और जोरदार विरोध किया। लोग अपनी बात को लेकर मंत्री चंद्र कुमार के पास गए लेकिन मंत्री ने उनकी बात को नहीं सुना। गुस्साए लोगों ने बाहर निकलते ही मंत्री चंद्र कुमार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।


 लोगों ने कहा कि हम काफी गरीब हैं तथा पुश्तैनी कार्य करके व दिहाड़ी लगाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। नगर पंचायत के भारी-भरकम टैक्सों को भरना हमारे बस की बात नहीं है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत में पानी के नलों पर मीटर लगा दिए गए हैं, बिजली के बिल दोगुने आ रहे हैं, घर-घर कूड़ा एकत्रित करने व सफाई की एवज में अलग से पर्ची काटी जाती है और भारी-भरकम गृह कर भी वसूल किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी पंचायतों को नगर पंचायत जवाली से बाहर ही रहने दिया जाए अन्यथा हमें सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने को मजबूर होना पड़ेगा। 


लोगों ने कहा कि अगर हमारी पंचायतों को नगर पंचायत में शामिल करना है तो मंत्री चंद्र कुमार सशर्त एक परिवार से एक युवक को सरकारी नॉकरी देने का वादा करें अन्यथा हमें पंचायत में ही रहने दें। लोगों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह व कृषि मंत्री चंद्र कुमार से मांग की है कि हम किसी भी सूरत में नगर पंचायत में नहीं जाना चाहते हैं। इस मौके पर बीना देवी, कश्मीरा देवी, रक्षा देवी, ममता, सुदेश कुमारी, निर्मला देवी, जीवन, स्वर्णा, प्रवीण कुमारी, अंजू बाला, शिमलो देवी, कृष्णा देवी, रमा देवी, शारदा देवी, किरण बाला, कुशलता देवी, सुषमा देवी सहित काफी संख्या में लोग एकत्रित हुए।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

हारचक्कियां में सब-तहसील भवन का शिलान्यास, प्रशासनिक सुविधाएं घर-द्वार के समीप मिलेंगी