रिश्वत लेते पकड़ा विजीलैंस ने रैहन थाने में तैनात हैड कांस्टेबल को

रिश्वत लेते पकड़ा विजीलैंस ने रैहन थाने में तैनात हैड कांस्टेबल को 


कांगड़ा : किसी मामले में राहत दिलाने की एवज में शिकायतकर्त्ता से 10,000 रुपए की मांग की थी, पहली किस्त 2,000 रुपए लेते समय वह पकड़ा गया। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी हैड कांस्टेबल एक व्यक्ति से पैसे की मांग कर रहा था। पीड़ित ने इसकी शिकायत राज्य भ्रष्टाचार निवारण ब्यूरो से की, जिसके बाद योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया गया।

जैसे ही आरोपी ने 2,000 रुपए की रिश्वत ली तो टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। रिश्वत की राशि भी मौके पर बरामद कर ली गई है। घटना के बाद आरोपी को तत्काल हिरासत में ले लिया गया है। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस विभाग की ओर से विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। विजीलैंस एसपी बलवीर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपी हैड कांस्टेबल दिनेश कुमार को राज्य भ्रष्टाचार निवारण ब्यूरो की टीम ने सोमवार को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग