शाहपुर पुलिस ने की रात्रि गश्त:शांति बनाए रखने को सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

शाहपुर पुलिस ने की रात्रि गश्त:शांति बनाए रखने को सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, यातायात नियमों की अवहेलना पर काटे चालान 

शाहपुर : जनक पटियाल 

जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिला में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए देर रात थाना शाहपुर पुलिस ने गश्त की। पुलिस टीम ने शाहपुर थाना क्षेत्र के तहत हारचकियाँ लपियाना व मनेई,हरनेरा में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस मौके पर पुलिस टीम द्वारा यातायात नियमों व शराब पीकर वाहन चलाने वालों की टेस्टिंग भी की तथा मौके पर चलान भी किए गए। थाना प्रभारी करतार सिंह ठाकुर ने जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। थाना प्रभारी शाहपुर के नेतृत्व में बाजार क्षेत्र, प्रमुख चौराहों गश्त की गई। थाना प्रभारी शाहपुर ने बताया कि त्योहारों और भीड़भाड़ वाले दिनों में असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।गश्त का मुख्य उद्देश्य अपराध पर नियंत्रण, आमजन में विश्वास कायम करना और रात्रिकालीन सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है उंन्होने बताया कि शराब पीकर वाहन चलाना अपनी व दूसरों की जान को जोखिम में डालने जैसा है।और कानून-व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

हौरी देवी बीट में सूखे खैर के पेड़ पर चली कुल्हाड़ी, विभाग ने 8 मोछे किए जब्त

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस