कृषक प्रशिक्षण केंद्र सुंदरनगर में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

कृषक प्रशिक्षण केंद्र सुंदरनगर में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

जाईका परियोजना के 29 अधिकारियों ने लिया प्रशिक्षण


सुंदरनगर : एचoपीoसीo डीoपीo (फेज-II) जाईका -ओo डीo ऐo, हमीरपुर जिला हमीरपुर द्वारा प्रायोजित  पोषक अनाजों की खेती के माध्यम से खाद्य विविधीकरण और पोषण सुधार पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन शनिवार को कृषक प्रशिक्षण केंद्र सुंदरनगर में किया गया। 

कार्यक्रम के समन्वयक डॉo भारत भूषण ने बताया कि कार्यक्रम में 29 कृषि अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में जाईका परियोजना में कार्यरत जिला मंडी, सिरमौर, हमीरपुर, कांगड़ा, चंबा, उना, शिमला ब बिलासपुर से आए हुए कृषि अधिकारियों ने भाग लियाI 

प्रशिक्षण के दौरान प्रधानाचार्य, कृषक प्रशिक्षण केंद्र सुंदरनगर डॉo प्राची ने बताया कि जलवायु परिवर्तन की समस्या के परिवेश में पोषक अनाजों की खेती एक अच्छा विकल्प है क्योंकि इन्हें बहुत ही कम पानी की आवश्यकता होती है। साथ ही साथ पोषक अनाज पोषण सुधार में तथा आधुनिकतम जीवन शैली से उत्पन्न होने वाली बीमारियों के प्रबंधन में एक कारगर भोजन हैI  

कार्यक्रम में डॉo भारत भूषण व डॉo नरेश द्वारा हिमाचल प्रदेश के महत्वपूर्ण पोषक अनाजों की पहचान और पोषक तत्व के बारे चर्चा की गई I डॉo सतीश गुलेरिया द्वारा हिमाचल प्रदेश में महत्वपूर्ण पोषक अनाजों की वैज्ञानिक विधि द्वारा उत्पादन तकनीक, पोषक अनाजों की प्राथमिक और माध्यमिक प्रसंस्करण बारे चर्चा की गई I

स्टार्टअप उद्यमी यशपाल चंदेल ने पोषक अनाजों के व्यापार एवं विपणन, इसकी आपूर्ति श्रृंखला, कृषि स्टार्टअप का अनुभव सांझा किया।

कृषि बिज्ञान केंद्र सुंदरनगर से डॉo कल्पना आर्य द्वारा पोषक अनाजों से बनाई जाने वाली विभिन्न प्रकार के व्यंजनों को बनाने की विधियाँ सिखाई गई।

साथ ही साथ डॉक्टर हितेन्दर वाइस प्रिंसिपल द्वारा पोषक अनाजों को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयत्नों और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवायाI

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को कृषि व पोषक अनाजों के उत्पादन व संरक्षण की भूमिका पर चर्चा की गई। अतः विकास प्रक्रिया में लैंगिक समानता के उद्देश्य से महिलाओं को मुख्य धारा से जोड़ने पर बल दिया गया I

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

देहरा में स्कूटी चोरी का पर्दाफाश, रातभर जागकर ग्रामीणों ने की घेराबंदी, दो स्कूटियों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

मात्र 6 घंटों के भीतर बच्चों को ढूंढ निकाला ज्वाली पुलिस ने, परिजनों ने किया धन्यवाद

बतराहन के वार्ड नंबर 6 को जाने वाली सड़क का काम शुरू, प्रधान तमन्ना धीमान शर्मा ने विधायक भवानी सिंह पठानिया का जताया आभार

बरोट पुल के समीप हुई बाईक व स्कूटी क़ी टक्कर,. बाईक चालक गंभीर घायल

बरोट पुल हादसे में घायल खैरियां के 23 वर्षीय अनीश ने तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

भरमाड़ में अनियंत्रित होकर नाली में गिरी कार, एक व्यक्ति घायल

ब्राह्मण सभा की मासिक बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए इस बार

सर्पदंश से बचाव और समय पर उपचार पर जोर, नूरपुर में सर्पा सहायकों’ का प्रशिक्षण आयोजित

सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दूसरे दिन ‘व्यक्तित्व विकास में NSS की भूमिका’ पर विशेष सत्र आयोजित

शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुए धमेटा के अभिषेक ने पुलिस प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, एक माह में कार्रवाई करने की मांग