कुल्लू: आनी-चवाई सड़क मार्ग पर हादसा, 1 की मौत, 4 घायल

कुल्लू: आनी-चवाई सड़क मार्ग पर हादसा, 1 की मौत, 4 घायल

27 जून 2024 को पुलिस थाना आनी में राम लाल निवासी गांव कलौ डा0 चवाई त0 आनी जिला कुल्लू के व्यान पर अभियोग संख्या 54/24 U/S 279,337,304A IPC दर्ज हुआ है । जो मुताविक व्यान राम लाल आज दिनांक 27.06.2024 को राम लाल चवाई में बस का इंतजार कर रहा था, तो समय करीब 8:15 बजे प्रातः दूध इकट्ठा करने वाली गाड़ी नं0 HP 35- 3762 बोलैरो पिकअप गाड की तरफ से आई, जिसे चालक संतोष कुमार चल रहा था, व गाड़ी में पहले से ही दो व्यक्ति शोभा राम व अशोक कुमार बैठे थे और यह एक अन्य व्यक्ति के साथ राम लाल भी गाड़ी में बैठा व गुगरा की तरफ जाते हुए समय करीब 08:30 बजे गाड़ी बंगीडवार पहुंची तो मोड़ पर गाय खड़ी थी जिसे बचाने के लिए जैसे ही चालक संतोष कुमार ने ब्रेक लगाई तो गाड़ी की रफ्तार अधिक होने के कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे ढांक में करीब 150 फीट नीचे जा गिरी । यह हादसा चालक संतोष कुमार की गाड़ी को तेज रफ्तारी व लापरवाही से चलाने व गाड़ी पर नियंत्रण खोने के कारण घटित हुआ है । इस घटना में एक व्यक्ति की मौका पर ही मृत्यू हो गई है व 4 घायलों का उपचार CH आनी में चल रहा है । अभियोग में अन्वेषण जारी है । 


मृतक व घायलों की सूची निम्न है :-


मृतक :- 


 अशोक कुमार पुत्र हरदयाल निवासी गांव पनखड डा0 गाड तै0 आनी जिला कुल्लू उम्र 38 वर्ष


घायल व्यक्ति -


1. संतोष कुमार पुत्र जीवा नन्द निवासी गांव पनखड डा0 गाड तै0 आनी जिला कुल्लू उम्र 28 वर्ष


2. राम लाल पुत्र  प्रेम चन्द निवासी गांव कलौ डा0 च्वाई तै0 आनी जिला कुल्लू उम्र 33 वर्ष


3. शोभा राम पुत्र  गोपाल दास निवासी गांव पनखड डा0 गाड तै0 आऩी जिला कुल्लू उम्र 45 वर्ष 


4. चेत राम पुत्र दुधी राम निवासी गांव चनोट डा0 कंडागई त0 आनी जिला कुल्लू उम्र 51 वर्ष

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

रावी नदी में बनने जा रहे फ्लाइओवर ब्रिज के शॉट्स,