Jawali के झिकली लुधियाड़ युवक की चंडीगढ़ सड़क दुघर्टना में हुई मौत

ज्वाली के झिकली लुधियाड़ युवक की चंडीगढ़ सड़क दुघर्टना में हुई मौत 


एक्टिवा सवार दो युवकों को एक यूपी नंबर वॉल्वो बस ने टक्कर मार दी जिस कारण एक की मौत हो गई दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। बस मोहाली फेज-1 में ओल्ड बैरियर पर ढोला वालां चौक के पास चंडीगढ़ से रांग साइड से आ रही थी। इस हादसे में घायल हुआ युवक सुखविंदर हैं जो मोहाली का रहने वाला है। दोनों दोस्त थे और उन्होंने फेज-6 में किराये पर कमरा लिया हुआ था। और मृतक का नाम भी सुखविंदर सिंह ( 27 )  ग्राम पंचायत लुधियाड़ गांव झिकली लुधियाड़ के रूप में हुई है ।

जांच अधिकारी जसवंत सिंह ने बताया कि पुलिस ने बस कब्जे में ले ली है। चालक की पहचान सुखप्रीत सिंह निवासी गांव कोठे वडिंग कोटकपुरा जिला फरीदकोट के रूप में हुई है। बस चालक अपनी बस मौके पर छोड़कर फरार हो गया । मौके चंडीगढ़ की पीसीआर पहुंची थी, जो एक युवक को पीजीआई और दूसरे को सेक्टर-16 के अस्पताल ले गए। जहां पीजीआई में सुखविंदर की मौत हो गई जबकि सेक्टर-16 में पहुंची दूसरे सुखविंदर सिंह को जीएचसीएच-32 में रैफर कर दिया। जांच अधिकारी ने बताया कि दोनों युवक एक्टिवा पर मोहाली से चंडीगढ़ की ओर जा रहे थे। देर रात ढोला वालां चौक के पास चंडीगढ़ से यूपी नंबर वॉल्वो बस का ड्राइवर अपनी बस रांग साइड लेकर आया और उसने तेज रफ्तार होने के चलते एक्टिवा सवार उक्त दोनों युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि कांगड़ा के रहने वाले सुखविंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी।

बस चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 304ए, 279, 337, 427 के तहत मामला दर्ज किया गया है।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर

सऊदी अरब में पठानकोट के अमृतधारी सिख को मौत की सजा, परिवार ने सरकार से लगाई गुहार

जवाली के भलूँ में बड़ी चोरी: घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर, सीसीटीवी की डीवीआर भी ले गए साथ