बहन ने भाभी के साथ समलैंगिक व जायदाद के चक्कर में भाई को उतारा मौत के घाट, हैरान कर देगी यह हरियाणा कि घटना

बहन ने भाभी के साथ समलैंगिक व जायदाद के चक्कर में भाई को उतारा मौत के घाट, हैरान कर देगी यह हरियाणा कि घटना 

हरियाणा के यमुनानगर में एक ऐसी घटना सामने आई है|जहां ननंद और भाभी में इतना प्यार था| कि भाई के बिस्तर पर ही भाभी के साथ संबंध बनाती थी। और यह बात भाई और माँ को पता चल गयी|फिर जो हुआ|वह दिल दहला देने वाला था। आलीशान मकान में एक मां और बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि उस घर में मां बेटे के साथ बेटी भी रहती थी। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि मामा के दो बेटों कृष और ईशांत को  रुपयों व  जायदाद में हिस्सा देने का लालच देकर उनके साथ मिलकर उतारा माँ और भाई को मौत के घाट|आपको  बता दे कि  यमुनानगर में स्थित आजाद नगर में गली नंबर 2 में मीना उम्र 45 साल, उनका बेटा राहुल 23 साल और उनकी बेटी काजल 27 साल  कि उनके साथ रहती थी|काजल समलैंगिक थी इस कारण उसे लड़कियों के साथ संबंध बनाने में बहुत मजा आता था। ऐसे में उसने अपनी एक सहेली जिसके साथ वह अक्सर संबंध बनाती थी, उसी से अपने भाई राहुल की शादी करा दी थी। इसके बाद वह अपने भाई के बिस्तर पर ही भाभी यानी अपनी सहेली के साथ संबंध बनाती थी।

चूंकि अब वह घर में ही आ चुकी थी। इस कारण वह जब भी मन होता था, दोनों कमरा बंद करके संबंध बनाने लगती थी। इस कारण ये बात काजल की मां और उसके भाई को पता चल गई थी। इसके बाद घर में विवाद होने लगे तो राहुल की पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। इसके बाद राहुल ने दोबारा शादी की, लेकिन काजल ने राहुल की दूसरी औरत से भी संबंध बनाने चाहे, जिसके चलते वह भी राहुल को छोड़कर चली गई।जानकारी में पता चला कि काजल शुरू से ही लड़कों जैसे रहती थी। वह घर में भी अकेली कमरे में रहती थी। घरवाले उससे शादी की बोलते थे तो वह चिड़ जाती थी। इस कारण उसकी घरवालों से भी नहीं पटती थी। चूंकि काजल को लगता था कि उसे घर की जायदाद में भी हिस्सा नहीं मिलेगा,काजल ने हत्या की पूरी साजिश रचकर पहले घर का सीसीटीवी कैमरा बंद कर दिया, इसके बाद अपने मामा के लड़कों को बुलाकर अपनी मां पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जब वह बेहोश होकर गिरी तो तार से गला घोंटकर मारडाला, इसी दौरान राहुल भी कहीं से घर में आया तो राहुल पर भी रॉड से हमला कर उसी तरह उसे मार डाला, इसके बाद घर का सामान फैलाकर दिया, ताकि ऐसा लगे जैसे लूट के लिए दोनों का मर्डर किया, पुलिस के सामने काजल ने ऐसा वर्ताव किया, जैसे उसे कुछ पता नहीं, वह तो बाजार गई थी। लेकिन पुलिस ने जांच पड़ताल कर पूरे मामले का खुलासा कर लिया। 

काजल एक मोबाइल शॉप पर सेल्स गर्ल का काम करती थी। बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले वह झगड़ा कर घर से चली गई थी। उसका अक्सर घरवालों से विवाद होता था। वह इंस्टाग्राम पर वीआईपी नवाब नाम से अकाउंट चलाती थी। जिस पर रील्स शेयर करती थी। उसने अपने हाथ पर नवाब नाम का टैटू गुदवा रखा था और ऊपर के कमरे में रहती थी। उसने मामा के लड़के कृष के साथ मर्डर को अंजाम दिया था। कृष वारदात के बाद ऋषिकेश चला गया था। रॉड को एक पार्क में फेंक दिया गया था। लेकिन पुलिस ने जब सख्ती की तो काजल ने सब कबूल कर लिया






टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फतेहपुर: ऑर्डनरी कैप्टन रवि दत्त का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, क्षेत्र में शोक की लहर

राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत दो आवेदकों को ई-टैक्सी के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी देने पर मंजूरी 

गुरु पद्म संभव हॉली प्लेस की अब 27 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

योगा प्रतियोगिता में त्रियंवक तिवारी ने जीते दो गोल्ड मेडल

नेरचौक मेडिकल कॉलेज के 13 आउटसोर्स कर्मचारियों की बहाली का रास्ता साफ

9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित

स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 32 यात्री सुरक्षित बचाए गए

सेवा, संकल्प अभियान के तहत मरीजों को बांटे फल

डॉ. शिव कुमार मेमोरियल जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का भव्य समापन